विशेष

रामायण: लव कुश कांड बनाने के मूड में नहीं थे रामानंद सागर, फिर गया था PMO से फोन

कोरोना के संकट की वजह से इस वक्त जब देशभर मे लॉकडाउन लगा हुआ है तो ऐसे में दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। इससे इस शो से जुड़ी कई सारी बातों से लोग अवगत हो गए हैं। रामायण में जिन अभिनेताओं ने अभिनय किया है, उनसे जुड़ी कई तरह की अनसुनी बातें सामने आ रही हैं। लव कुश के जन्म के बारे में भी बातें हो चुकी हैं। रामायण से जुड़े जितने भी किस्से सामने आए हैं, उनमें से एक किस्सा रामायण के निर्देशक रामानंद सागर से भी जुड़ा हुआ है।

इच्छुक नहीं थे रामानंद सागर

आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि रामायण में जो लव कुश कांड है, उस पर शो बनाने के रामानंद सागर इच्छुक नहीं थे। उन्होंने इस कांड पर शो बनाने से मना कर दिया था। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय यानी कि पीएमओ से उनके पास इसके लिए कॉल गया था। इसके बाद रामानंद सागर ने अपने इस फैसले पर दोबारा विचार किया। इसके बाद वे लव कुश कांड लेकर दुनिया के सामने आए। यहां हम आपको इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बता रहे हैं।

बेटे ने किया खुलासा

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर की ओर से लव कुश कांड पर बने पार्ट के बारे में बातचीत की गई है। उन्होंने इस बारे में बताया है कि उनके पिता रामानंद सागर भगवान राम के बहुत बड़े भक्त थे। जब उन्हें यह पता चला कि भगवान राम ने माता सीता का त्याग क्यों किया था, तो इसे मानने से वे मना करने लगे थे। एक कथासार में दरअसल यह बताया गया था कि अपनी पत्नी को एक धोबी ने इसलिए अस्वीकार कर दिया था, क्योंकि वह एक रात गांव के दूसरे भाग में रहकर लौटी थी। यही कारण था कि भगवान राम को भी मजबूरन सीता का त्याग करना पड़ा था, क्योंकि माता सीता लंका में रहकर आई थीं।

गले नहीं उतर रही थी बात

बेटे प्रेम सागर के मुताबिक यह बात रामानंद सागर के गले ही नहीं उतर रही थी। भगवान राम के वे इतने बड़े भक्त थे कि वे यह मानने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे थे कि इस कारण से भगवान राम माता सीता का त्याग कर सकते हैं। बस यही वजह थी कि रामानंद सागर लव कुश कांड बनाना ही नहीं चाह रहे थे। उन्होंने दूरदर्शन से कह दिया था कि इस पार्ट को वे नहीं बनाने वाले। हालांकि, राम और सीता जब वनवास से लौट आए तो इसके आगे की कहानी क्या थी, यह जानने के लिए पूरा देश इस वक्त उत्सुक हो रहा था।

फिर आया पीएमओ से कॉल

वाल्मीकि समाज के लोग भी इसे लेकर खड़े हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि उनके भगवान हैं। इसीलिए लव कुश कांड को भी रामानंद सागर को लेकर आना ही पड़ेगा। इसके बाद PMO से रामानंद सागर के पास कॉल आने शुरू हो गए थे कि लव कुश कांड भी वे लेकर आएं। अंत में रामानंद सागर इसके लिए तैयार हो गए थे।

पढ़ें ‘रामायण’ के ‘सुग्रीव’ सहित इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा, लॉकडाउन के दौरान हुई इन सभी की मौत

Back to top button