बॉलीवुड

आज तक रिलीज नहीं हुई इस फिल्म से वायरल हुआ ऐश्वर्या राय का विडियो, सोशल मीडिया पर मचा दी है धूम

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आजकल फिल्मों से दूर जरूर चल रही हैं, लेकिन फिर भी ऐश्वर्या राय के फैंस कम नहीं हुए हैं। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय के दीवाने अभी भी उतने ही हैं, जितने कि पहले हुआ करते थे। इन दिनों ऐश्वर्या राय का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे लहंगा पहनी हुई दिख रही हैं। साथ में वे डांस करने का अभ्यास भी कर रही हैं। ऐश्वर्या राय जो डांस कर रही हैं, उनके स्टेप्स को एक कैमरा लगातार कैद भी कर रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या राय का जो यह वीडियो है, यह 23 साल पुराना है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर 23 साल पहले का यह वीडियो अब क्यों इतना देखा जा रहा है? दरअसल, इसकी वजह यह है कि आज तक ऐश्वर्या राय की यह फिल्म रिलीज ही नहीं हुई है।

इस फिल्म का है वीडियो


ऐश्वर्या राय का जो यह वीडियो देखने को मिल रहा है, यह एक बिहाइंड द सीन वीडियो है। राधेश्याम सीताराम फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय यह डांस कर रही थीं। बैकग्राउंड में इसमें एक गाना बजता हुआ सुना जा रहा है और इसी गाने पर ऐश्वर्या राय डांस भी कर रही हैं। ऐश्वर्या राय ने पर्पल कलर का एक लहंगा पहना हुआ है। साथ में उन्होंने भारी-भरकम ज्वेलरी भी इसमें पहनी हुई है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह वायरल हो रहा है।

नहीं रिलीज हो सकी मूवी

बताया जा रहा है कि यह फिल्म 1997 की थी। कुछ ऐसी वजह रही कि आज तक इस फिल्म को रिलीज ही नहीं किया जा सका। यह फिल्म जस की तस पड़ी रह गई। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ सुनील शेट्टी भी थे, जिनकी उस जमाने में बहुत सी फिल्में सामने आ रही थीं। साथ में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले परेश रावल भी इस फिल्म में मौजूद थे। फिल्म दरअसल पूरी बन भी नहीं पाई थी। जी हां, इसकी शूटिंग अधूरी ही रह गई थी। अब इतने वर्षों के बाद इस फिल्म का बिहाइंड द सीन वीडियो खूब वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

इनके साथ होती पहली मूवी

यदि यह फिल्म रिलीज हो गई होती तो सुनील शेट्टी के साथ ऐश्वर्या राय की यह पहली फिल्म भी होती। हालांकि, यह कभी बन ही नहीं पाईCबाद में ऐश्वर्या राय ने वर्ष 2004 में सुनील शेट्टी के साथ फिल्म क्यों हो गया ना में काम किया था और इसके बाद वे सुनील शेट्टी के साथ वर्ष 2006 में फिल्म उमराव जान में नजर आई थीं। इस वीडियो के वायरल होने से पहले फोटोशूट की भी ऐश्वर्या राय की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आई थीं। इन तस्वीरों को डिजाइनर एश्ले रेबेलो (Ashley Rebello) की ओर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया था। सलमान खान के भी एश्ले स्टाइलिस्ट हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड के बड़े डिजाइनर्स में भी होती है।

पढ़ें वायरल हुआ ऐश्वर्या राय का 15 साल पुराना फोटोशूट, सलमान के करीबी डिजाइनर ने शेयर की तस्वीरें

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें।  

Back to top button