Trending

साप्ताहिक राशिफल: अप्रैल महीने का पहला सप्ताह इन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ, जानिए अपना भाग्य

यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए काफी शुभ रहेगा जबकि कुछ राशि वालों को इस सप्ताह कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मन में थोड़ी उदासी और हीन भावना हावी रह सकती है। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। प्रभावशीलता बनी रहेगी। इस सप्ताह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आयें, लाभ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश से बचें। अपने साथी के प्रति उदार व्यवहार रखें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को रोजगार या उच्च शिक्षा से जुड़े अध्ययन में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : अधिक वसा वाले भोजन से दूर रहें। पेट का ध्यान रखें। अपच की समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के आत्म बल में वृद्धि होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपके अंदर थोड़ी-सी भी नकारात्मकता अवसाद का कारण बन सकती है। इस सप्ताह आपके सामने बहुत कम काम होगा या जो भी काम होगा, वह बहुत आसानी से और जल्दी पूरा हो जाएगा। बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। मित्रों से आपको फायदा हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में बड़ा बदलाव हो सकता है। पुराने प्रेम संबंध समाप्त हो सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरी में कठिन परिस्थितियां बन सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह वृषभ राशि वाले सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह नकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अध्यात्म से जुड़ेंगे। इस सप्ताह आप पारिवारिक मामलों की ओर ध्यान देंगे और इससे आपको कुछ ऐसी नई बातें समझने का अवसर भी मिलेगा। आय से अधिक खर्च रहने से कर्ज की स्थिति बन सकती है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे, गिफ्ट दे सकते है।

करियर के विषय में : आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। घर मे किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से आप तनाव में जा सकते हैं। कोई व्यक्ति आपकी योजनाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गहरी आत्मीयता और भावुकता रहेगी।

करियर के विषय में : आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

हेल्थ के विषय में : आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की आशंका है। धनहानि होगी। आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आने वाले दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। यश, सम्मान बढ़ेगा। आय से ज्यादा खर्च होगा जिस कारण आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। आपको कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते रहेंगे।

करियर के विषय में : बैंकिंग और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे।

हेल्थ के विषय में : तनाव ज्यादा रह सकता है। सहज रहें, और अगर परेशानी ही महसूस हो, तो चिकित्सक से बात करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका बुरे विचारों पर ध्यान ना देना ही अच्छा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अपने अंतरात्मा की आवाज पर कार्य करें। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित होगी।

प्यार के विषय में : आपके प्रिय का मूड कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपकी आमदनी के स्रोत में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप अपनी कड़ी मेहनत के बूते अपने साथियों से एक सीढ़ी आगे निकलने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर-परिवार से धन दौलत प्राप्त होगी। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। अगर आप अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। किसी गरीब व असहाय को दूध पिलावें एवं वस्त्र दान करें। आप अपने भविष्य के बारे में थोड़ा सोच-विचार कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों मे आशातीत सुधार होगा।

करियर के विषय में : करियर के मामले में इस सप्ताह आप किसी बड़ी सफलता की अपेक्षा न करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपके सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं। आपके बड़े भाई का समर्थन आपके लिए कुछ मौद्रिक लाभ ला सकता है। कुछ टारगेट्स को पाने के लिए कठिन प्रयास करें, इसमें आप अपने पक्ष में परिणाम देखेंगे। इस सप्ताह अचानक अनावश्यक ख़र्चों की संख्या भी बढ़ जाएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका प्रभाव बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी अपने संबंधों की घोषणा अपने परिवार में कर सकते हैं।

करियर के विषय में : इस राशि के व्यापारियों और कारोबारियों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्कीन एलर्जी और गले में तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप अपवाद वाली स्थिति में रहेंगे। कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। यदि अनावश्यक ख़र्चों को कंट्रोल नहीं किया गया तो आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक किसी कार्य पर किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करें, माता रानी की आप पर कृपा करेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा या आपको कोई विचार सूझेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से सुबह योग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। पुरानी यादों से मुक्ति मिल सकती है। आप रिश्तों में डर और आशंका महसूस करेंगे। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं बनी रहेंगी। आप स्वयं को दूसरों की बातों पर अपनी प्रतिक्रिया से बहुत ज्यादा प्रभावित न होने दें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से बचें।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। रोमांस का अवसर भी मिलेगा।

करियर के विषय में : कारोबार में दूसरों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। उधार लेन-देन से बचें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। पैरों में दर्द हो सकता है। हल्का बुखार हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुछ पुराने मामलों में आपको राहत मिल सकती है। जो लोग किसी से आर्थिक मदद की आस लगाए बैठे हैं, उनकी उम्मीद पूरी होने की संभावना है। समय अच्छा गुजरेगा, सप्ताह आपके अनुकूल है। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। पैसों की स्थिति में आप सुधार करने की कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ अपमानजनक मजाक से बच कर रहना होगा।

करियर के विषय में : कुंभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह रोजगार के अवसर बहुत कम है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप पेट और सिर-दर्द से परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके प्रयासों से आय में इजाफा होना संभव है। वित्तीय संकट तनाव का कारण हो सकता है। व्यापारिक सौदों में अपना पक्ष पूरे जोर के साथ रखें। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ विकार हो सकता है। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं ।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच संबंध चरम पर रहेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है।

करियर के विषय में : पढ़ाई में खूब मन लगेगा। अपनी मेहनत के बूते आपका यश बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, खासकर पेट से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सप्ताह के 7 दिन वार के अनुसार लगाए इस रंग का तिलक, दूर होगी आर्थिक तंगी, लक्ष्मीमाँ की होगी कृपा

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online slot 4d slot jepang gaib4d slot gacor situs toto situs toto toto togel toto 4d hantutogel naruto 88 slot dana gacor sontogel login gaib4d ilmutoto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki Slot Maxwin situs toto situs togel slot gacor toto slot toto1000 toto sbctoto https://injectcare.com/ situs toto link slot situs toto toto slot CONGOR4D Depobos dentoto toto amatogel situs togel naruto 88 toto tribun62 situs toto situs toto MAXWIN288 CUAN288 JHONBET77 tribun62 Slot Online pajaktoto rtp pajaktoto rtp RP888 rp888 TOTO SLOT https://esteticadentalavanzada.com/radiologia-dental.html https://www.reflex-health.com/index_shtml situs toto pajaktoto pajaktoto rtp pajaktoto slot slot toto slot777 https://vostokintur.ru/