दिलचस्प

इससे जबरदस्त अंदाज में कोई दुल्हन मंडप में एंट्री कर ही नहीं सकती, जानें क्यों…. देखें वीडियो!

भारत में सारी ठाठ-बाठ शादियों के समय ही देखने को मिलती है। आपको बता दें इस समय भारत में शादियों का मौसम चल रहा है। हर गली-नाके पर लोग नाचते हुए दिख जाते हैं। हर किसी की शादी में “आज मेरे यार की शादी है” बजता हुआ सुनाई पड़ जाता है। यहां होने वाली शादियों का अपना एक अलग ही अंदाज होता है। यहां शादियों की भव्यता देखते ही बनती है। शादी के समय सभी घर वाले खुश होते हैं, उसके साथ ही उनके सभी रिश्तेदार भी काफी खुश रहते हैं। पर इनके अलावा सबसे ज्यादा खुशी होती है दुल्हन को।

हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी हो सबसे ख़ास:

आप तो जानते ही हैं कि हर लड़की का सपना होता है कि वह एक दिन दुल्हन बनेगी। आपने अक्सर लड़कियों को बचपन में खेलते हुए देखा होगा कि वह गुड्डे और गुड्डियों से खेलती हैं और उनकी शादी करवाती हैं। मतलब की उनकी चाहत बचपन से ही शादी करने की होती है। ऐसे में शादी के समय लड़की चाहती है कि उसकी शादी सबसे ज्यादा खास हो। इसके लिए वह कई तरह के कार्य भी करती है। आज हम आपको एक ऐसी ही शादी का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें दुल्हन ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए।

लोगों की निगाहें टिक गयी दुल्हन की तरफ:

शादी के समय लडकियों को घर से बाहर मंडप में लाया जाता है। ऐसे में भाई लोग अपनी बहन के ऊपर चुनरी डालकर लाते हैं। इस तरह की मंडप में सामान्य एंट्री तो आपने बहुत देखी होगी। लेकिन एक शादी के दौरान लोगों की निगाहें दुल्हन पर उस वक़्त टिक गयीं, जब उन्होंने दुल्हन को अपनी सहेलियों के साथ नाचते हुए मंडप में आते देखा। जी हां दुल्हन मंडप में डांस करते हुए आयी। यह नज़ारा देखने के बाद वहां उपस्थित सभी लोगों के होश उड़ गए।

दुल्हन का डांस देखकर लोगों ने की तारीफ:

आपको बता दें दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ “लड़की ब्यूटीफुल कर गयी चुल्ल” गाने पर डांस करते हुए मंडप में आयी। यह नज़ारा वाकई लाजवाब था। जिसने भी दुल्हन का डांस देखा, बस उसकी ही तारीफ करता रहा। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि अपनी शादी के दौरान मंडप में प्रवेश करते समय दुल्हन ने कैसा जबरदस्त डांस किया।

वीडियो देखें-

Back to top button