बॉलीवुड

फ्लॉप करियर ने चोरी से लेकर भीख मांगने पर किया मजबूर, कुछ ऐसी रही इन एक्ट्रेस की गुमनाम जिंदगी

अपनी आंखों में बहुत सारे सपने संजोए हुए बहुत से लोग मुंबई पहुंच जाते हैं। मुंबई को बॉलीवुड की वजह से माया नगरी के नाम से भी जाना जाता है। जिन लोगों में टैलेंट होता है, वे यहां बहुत दूर तक जाते हैं। यही वजह है कि जब किसी फिल्मी सितारे की फिल्म बहुत हिट हो जाती है और वह सुपरस्टार बन जाता है तो उसके आगे-पीछे लाखों-करोड़ों लोग करने लगते हैं। जो स्टारडम उन्हें हासिल हो जाता है, उसकी वजह से उनका एक अलग ही रुतबा बन जाता है। हालांकि, उनका यह स्टारडम जब खत्म हो जाता है तो धीरे-धीरे उनके फैंस गायब होते चले जाते हैं। गुमनामी के अंधेरे में वे खो जाते हैं। किसी को पता ही नहीं रहता कि एक वक्त जो स्टारडम उन्होंने हासिल किया था, आज वह कहां चला गया। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्मी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका स्टारडम खत्म हुआ तो उसके बाद उनकी स्थिति बहुत ही बुरी हो गई।

गीता कपूर

बॉलीवुड में गीता कपूर को फिल्म पाकीजा से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती और उनकी भूमिका देखकर उनके फैंस उन पर लट्टू हो गए थे। फिर भी बाद में गीता कपूर की हालत कुछ ऐसी हो गई कि उनका बेटा राजा कपूर उन्हें एक अस्पताल में छोड़कर चला गया था। बताया तो यह भी जाता है कि वह अपनी मां को ओल्ड एज होम में डालना चाह रहा था। यह भी कहा जाता है कि उनका बेटा उन्हें बहुत मारता-पीटता था। बाद में जब गीता कपूर की मौत हो गई तो उसके बाद उनकी बेटी आराध्या उनका शव लेने के लिए आई थी। इस तरह से एक वक्त काफी स्टारडम हासिल करने वाली गीता कपूर की जिंदगी बाद में नरक जैसी हो गई थी।

मिताली शर्मा

भोजपुरी फिल्मों की मिताली शर्मा जानी-मानी अभिनेत्री बन गई थीं, लेकिन हाल ही में मुंबई पुलिस ने उन्हें लोखंडवाला में भीख मांगते हुए और चोरी करते हुए पकड़ लिया था। बताया जाता है कि अपनी किस्मत आजमाने के लिए मिताली शर्मा मुंबई चली गई थीं, जिसके बाद नाराज होकर उनके परिवार वालों ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। यहां उन्हें कुछ फिल्में मिली थीं और कुछ मॉडलिंग के मौके भी उन्हें मिले थे। इसके बाद उन्हें काम भी मिलना जब बंद हो गया तो वे बेहद डिप्रेशन में चली गईं। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहने लगी। हालांकि, जब उनका स्टारडम खत्म हो गया तो उनकी स्थिति भी बहुत ही बुरी हो गई।

गीतांजलि नागपाल

मॉडलिंग के क्षेत्र में गीतांजलि नागपाल एक बड़ा नाम बनने जा रही थीं। सुष्मिता सेन के साथ हुए रैम्प वॉक करती हुई भी नजर आई थीं। हालांकि, इसी दौरान वे ड्रग्स की आदी हो गई थीं। इसकी वजह से बताया जाता है कि उन्हें नौकरानी के तौर पर भी नौकरी करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। बाद में उनकी स्थिति बेहद खराब होती चली गई थी। अपनी मौत से पहले उन्हें दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते हुए भी देखा गया था।

आलीशा खान

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ अलीशा खान काम कर चुकी हैं, लेकिन इन्हीं दिनों उनकी हालत कुछ ऐसी हो गई है, जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी खबरें सामने बीते दिनों आ रही थी कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की सड़कों पर उन्हें यहां-वहां भटकते हुए देखा गया था। बताया जाता है कि उनके पूर्व प्रेमी की वजह से उनकी ऐसी हालत हुई है। खबरों के मुताबिक अलीशा खान का अपने पूर्व प्रेमी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस में जाकर उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

इस तरह से इन अभिनेत्रियों ने एक वक्त तो काफी नाम कमाया और स्टारडम भी हासिल किया, लेकिन बाद में वे गुमनामी के अंधेरे में खो गयीं। जिंदगी उनकी पूरी तरह से बर्बाद हो गई। उनकी ऐसी हालत को देखकर किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो गया कि कभी उन्होंने स्टारडम को भी एंजॉय किया था।

पढ़ें एक्ट्रेस सारा अली खान की नानी का संजय गांधी के साथ था ये खास रिश्ता, अब किया है ये दावा

Back to top button