Trending

मासिक राशिफल: फरवरी के महीने में इन 7 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, राजयोग की प्रवल संभावना

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की फरवरी का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको फरवरी महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal February 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आपके अच्छे व्यवहार की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धन तथा मानहानि की आशंका है। विवाद को तूल न दें। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय है। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्‍त हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्‍यान दें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी।

करियर के विषय में : व्‍यवसाय निरंतर प्रगति करेगा। आर्थिक पक्ष आपके अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह महीना आपको नए लाभदायक अवसर प्रदान करेगा। किसी प्रकार का भय भी रहेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आप जो काम कर रहे है उसमें मेहनत के हिसाब से फल अवश्य मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। व्यवसाय में, एक नए कार्य का आरम्भ हो सकता है या आप एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकतें हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है

करियर के विषय में : इस महीने छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए महीना अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : लव रोमांस में सफलता प्राप्त हो सकती हैं प्रेमी का दिल जीत सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यसिद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी।

हेल्थ के विषय में : जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह महीना आपके लिए आपके लिए लाभकारी रह सकता है। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। पार्टनरों का साथ रहेगा। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। नया विचार, तकनीक आपके लिए कारगर और फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि आप अपने कार्यालय या अपने घर को बदलना चाहते हैं, तो आप सफल होंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है।

करियर के विषय में : जोखिम भरे मामलों में सावधानी बरतें। व्यापार में हानि हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों को सहयोग और सहभागिता के साथ में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में दुख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता के सहयोग से पुराना कर्ज उतर जाएगा। धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है।

प्यार के विषय में : प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।

करियर के विषय में : व्ययसाय में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत में आप बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने आपको विवाद निपटाने में बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। किसी तरह की झंझटों में पड़ने से नुकसान हो सकता है। बच्चे शैक्षणिक मोर्चे पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगें। अहंकार से प्रतिष्ठा कम हो सकती है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को टाल दें।

प्यार के विषय में : आपको जीवन में सच्चे प्रेम की प्राप्ति हो सकती हैं।

करियर के विषय में : परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आपकी नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। मित्रों की मदद से उलझा कार्य सुलझेगा। बिजनेस अपने चरम सीमा पर रहेगा। गलत संगत और स्वार्थी लोगो से दूर रहे तो ही अच्छा होगा। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सोच-विचार करके ही निर्णय लें। संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : इस महीने तुला राशि वालों के वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे।

करियर के विषय में : भाग्य का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

हेल्थ के विषय में : महीने के आखिर में किसी प्रकार से शारीरिक कष्ट की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आपको संतान संबंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कोई नई चीज सीखने की उत्सुकता रह सकती है। मनवांछित वस्‍तु मिलने से मन में हर्ष रहेगा। बच्‍चों की तरफ से आप चिंतामुक्‍त होंगे। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी।

प्यार के विषय में : कोई प्रपोज कर सकता हैं, जवाब देने में जल्दबाजी न करें सोच समझ कर काम करें।

करियर के विषय में : बेरोजगारी दूर होकर संतुष्टि प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वालों को बिजनेस में लाभ हो सकता है। आप अपने काम के बारे में खुश होंगे और कुछ महिलाओं के कारण लाभ कमाएंगे। अपने आत्मविश्वास और अपने आत्मसम्मान को उभारने के लिए यह महीना अच्छा है। अनावश्‍यक तर्क वितर्क से बचें। नकारात्‍मक विचारों को मन में न आने दें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा।

प्यार के विषय में : इस महीने प्रेमी से दूर हो सकते हैं, मन उदास बना रहेगा।

करियर के विषय में : इस महीने आपको रोजगार के अच्‍छे व उचित अवसर प्राप्‍त होंगे।

हेल्थ के विषय में : आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

निवेश की दृष्टि से यह महीना अनुकूल है। अपने क्रोध के कारण गंभीर समस्या में फंस सकते हैं। आपको अपने काम में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है।

प्यार के विषय में : कुछ जातक इस महीने अपने प्रेमी के साथ पहली डेट पर जा सकते हैं।

करियर के विषय में : करियर में बदलाव के लिहाज से समय ठीक कहा जा सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हालांकि खांसी-जुकाम से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस माह परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा। वेतनभोगी लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपको धन प्राप्त होगा और अच्छी चीजों पर खर्च भी होगा। गलतफहमी के कारण व्यापार संबंध प्रभावित हो सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से निवेश लाभदायक रहेगा। आसपास वसाथ काम करने वाले लोग आपकी तारीफ करेंगें। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होते नजर आयेंगे।

करियर के विषय में : आपकी मेहनत का आपको लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नये अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : महीने के शुरूआती दिनों में स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। काम पर अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नई सम्पत्ति खरीदी के योग बन रहे हैं। पैसों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा सुधार होने के योग हैं। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे।

प्यार के विषय में : आप अपने रिश्ते की बात घरवालों से कर सकते हैं। जवाब अनुकूल आ सकता हैं।

करियर के विषय में : इस महीने कुछ नया सीखने को मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।

आपने मासिक राशिफल फरवरी 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल फरवरी 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : लगी हो शनि की दशा तो बिलकुल न करें यह काम, शनिदेव होते हैं क्रोधित

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor togel online slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot https://www.saudiwave.com/ Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto slot toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot gacor malam ini slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo slot dana gacor OCE69 toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor wika togel slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D