बॉलीवुड

बेटे की खबरों के बाद प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आईं ऐश्वर्या राय बच्चन, छिपाया बेबी बंप

फिल्म जगत में बच्चन परिवार का नाम कुछ ऐसा है कि हर कोई इन्हें जानता है। वहीं जब से इस परिवार से ऐश्वर्या का नाम जुड़ा तभी से ये और भी ज्यादा चर्चा में रहने लगे। वैसे कई बार आपने खबरों में सुना होगा कि ऐश्वर्या की अपनी सास जया से कुछ खास नहीं बनती, इसलिए वो कहीं भी एक साथ कम ही दिखती हैं। इस वजह से ये दोनों काफी दिनों तक सुर्खियों में भी रही थीं, लेकिन अभी जो मामला सामने आया है वो कुछ अलग ही है। दरअसल, ये ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा हुआ है।

बता दें, हाल ही में एक लड़के ने दावा किया है कि वो ऐश्वर्या राय का बेटा है। यह व्यक्ति मैंगलोर का रहने वाला है, जिसका नाम संगीत कुमार है। वैसे तो इस शख्स की उम्र 32 साल है और ये कह रहा है कि बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा  ऐश्वर्या राय उसकी मां हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसे हो सकता है, ऐश्वर्या की तो मात्र एक ही बेटी है जिसका नाम आराध्या है।

लड़के ने दिया बेटे होने का सबूत

आपको सुनकर यकीन नहीं होगा कि इस लड़के ने सिर्फ ऐश्वर्या के बेटे होने की बात ही नही कही है बल्कि उसने आईवीएफ तकनीक से लंदन में पैदा होने का दावा भी किया है। जब उससे पूछा गया कि अगर वो ऐश्वर्या का बेटा है तो अभी तक कहां था? तो उसने कहा कि उसे बहुत बाद में पता चला कि ऐश्वर्या उसकी मां हैं। अभी ये चर्चा खत्म भी नही हुई थी कि एक और नई खबर सामने आ गयी, जिससे ऐश्वर्या फिर से सुर्खियां बटोरने लगीं।

क्या प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या?

आपको याद होगा कि अभी कुछ ही समय पहले ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अंबानी की पार्टी में पहुंची थी, जहां पर उनके प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जब उनके पार्टी की तस्वीरें सामने आई तो लोग खुद उनसे ये सवाल करने लगे कि क्या वह प्रेगनेंट हैं? सवाल पूछने के पीछे वजह भी थी क्योंकि आजकल ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं, अपना पेट कवर किये रहती हैं।

इस पार्टी में भी ऐश्वर्या ने सब्‍यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ड्रेस कैरी किया था, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। लेकिन गौर करने वाली बात तो ये है कि पार्टी के दौरान उनकी जितनी तस्वीरें आई हैं, उन सभी में  ऐश्वर्या ने दुपट्टे से खुद को सामने से कवर कर रखा है।

ऐसे हुआ खुलासा

वैसे अगर आपको याद होगा तो कुछ ही माह पहले ऐश्वर्या अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गयी हुई थीं, जहां बीच पर इंजॉय करते हुए उन्हें देखा गया था। पर वहां से आने के बाद से ही वो हर जगह अपना पेट कवर कर लेती हैं, इसलिए लोगों को यह शक हो रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि आराध्या के जन्म पर भी उन्होंने लोगों से अपने प्रेग्नेंट होने की खबर छिपाई थी।

पढ़ें शादी के 5 साल बीतने के बाद ऐश्वर्या ने खोली रिश्ते की ‘सच्चाई’, कहा-पति के साथ कई बार…

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Back to top button