दिलचस्प

आधी रात को नींद से जागने के बाद टीवी ऑन करते ही बन गया करोड़पति… जानें कैसे!

दुनियाँ में हर पल ऐसी-ऐसी घटनाएँ घटती हैं, जिनपर जल्दी विश्वास नहीं होता है। दुनियाँ के किसी ना किसी कोने में हर पल कुछ ऐसी बातें हो ही जाती हैं, जो लोगों को हैरान करने का काम करती हैं। आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी कि “ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के” यह सिर्फ एक कहावत ही नहीं बल्कि हकीकत भी है। ऐसा बहुत लोगों के साथ हुआ है। वह अपनी जिंदगी गरीबी में बिताते हैं, अचानक से कुछ हो जाता है और वह करोड़पति बन जाते हैं।

भगवान जो करते हैं उसके पीछे होता है एक कारण:

भगवान की लीला समझना सबके बस की बात नहीं है। वह जो भी करते हैं, उसके पीछे एक कारण छुपा होता है। भगवान की लीला इस बार ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिली है। दरअसल वहाँ के व्यक्ति की किस्मत मिनटों में बदल गयी और वह देखते ही देखते 13.45 करोड़ रूपये का मालिक बन गया। अब आप सोच रहे होंगे कि वह क्या देखते-देखते एक पल में ही करोड़पति बन गया।

नहीं रहा व्यक्ति के ख़ुशी का ठिकाना:

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाले एक शख्स ने लाटरी के लिए टिकट ख़रीदे हुए थे। एक रात में अचानक उसकी नींद खुल जाती है। उसे नींद नहीं आती है तो उसने सोचा क्यों ना कुछ देर टीवी देख ली जाए। उसने जैसे ही टीवी खोला, उसके होश उड़ गए। दरअसल हुआ ये कि जब उसने टीवी खोला तो उसपर लाटरी के टिकट का नंबर दिखा रहा था। उसके टिकट का नंबर स्क्रीन पर था, जिसे देखकर उसके पाँव के नीचे से जमीन खिसक गयी। इस लाटरी की वजह से उसने एक मिनट में 10 लाख डॉलर जीते।

ऊपर वाले को था कुछ और ही मंजूर:

लाटरी जीतने के बाद उसकी ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं था। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने व्यक्ति की ख़ुशी को दुगुनी करने की सोची और दुसरे लाटरी का नंबर भी टीवी स्क्रीन पर दिखाई दिया। इस तरह से उसे एक बार फिर 10 लाख डॉलर की लाटरी लग गयी। व्यक्ति एक मिनट में अन्दर ही 20 लाख डॉलर यानी लगभग 13.45 करोड़ रूपये का मालिक बन गया। इसीलिए कहते हैं कि ऊपर वाले की लीला समझना सबके बस की बात नहीं है। और जब भी ऊपर वाला देता है छप्पर फाड़ के देता है। अब आप समझ ही गए होंगे की कैसे व्यक्ति देखते ही देखते करोड़पति बन जाता है।

Back to top button