Trending

साप्ताहिक राशिफल: चार राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह सप्ताह, जिंदगी में आ सकता है एक नया मोड़

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 16 सितंबर से 22 सितंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले अपने कार्यों और उद्देश्यों पर पुनर्विचार करने की कोशिश करें। दूसरों को प्रभावित कर पाएंगें। प्रमोशन मिल सकता है। किसी के बहकावे में ना आएं और स्वयं अच्छे-बुरे का विचार कर आगे बढ़ें। आपको अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगाना चाहिए। लेन-देन के मामलों में आप सावधानी से काम लें। कारोबार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

प्यार के विषय में : प्रेमियों के बीच विवाद लंबा चल सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : लंबी यात्रा करने से बचें नहीं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस हफ्ते आपके प्रयासों में तेजी आएगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अधिकारियों से मनमुटाव होने की आशंका है। आप में रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी है आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में प्रगति में बाधा उत्पन होगी। व्यवसाय में कोई नया प्रयोग न करें।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है।

करियर के विषय में : कारोबारियों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायी है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम देगा। व्यवसायियों के लिए अच्छा सप्ताह है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। महिलायें अपने भावनात्मक रिश्तों में अति शीघ्रता न करें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकती है। आपके निर्णय को सराहना मिलेगी, इससे आपके भविष्य की योजनाओं को भी बल मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके अंदर कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह यात्रा के दौरान आपको प्रेम की प्राप्ति होगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नयें लोंगो को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह छात्र पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने कार्यालय पर संचार और बातचीत कौशल का विशेष उपयोग करने की जरूरत है। यह सप्ताह आपके जीवन के व्यवसायिक स्तर पर कई परिवर्तन लेकर आ सकता है। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल अपने प्रेम जीवन को रोमांटिक जीवन की तरह व्यतीत करेंगे।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत पर मौसमी बीमारियों का असर रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप मेहनत ज्यादा करेंगे, लेकिन कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगें। धन के मामले में यह सप्ताह थोड़ा तंगी का रहेगा। इस सप्ताह आपकी सकारात्मकता आपकी ताकत बन सकती है। आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें।

करियर के विषय में : व्यापार में निवेश का दूरगामी परिणाम मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : यह सप्ताह रोगों से मुक्ति का रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आपके घर का माहौल बेहद खुशनुमा होने वाला है। इस सप्ताह आप किसी छोटे तनाव से परेशान हो सकते है। जिसके चलते आप अपने कार्य में पूरी तरह से अपना योगदान नहीं दे पाएंगे। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।

प्यार के विषय में : आप को अपने प्रेम जीवन के लिए अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सावधान रहें। खानपान की आदतों में सुधार लाना जरूरी होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस हफ्ते आपके स्वभाव में उग्रता रह सकती है। अनावश्यक बोलने से बचें। इस सप्ताह आपको अपने जीवन की कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य थोड़े खफा हो सकते हैं। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी।

प्यार के विषय में : ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा।

करियर के विषय में : शिक्षा तथा पत्रकारिता से जुड़े जातक नए अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

हेल्थ के विषय में : संतान और स्वयं के स्वास्थ्य में भी कोई दिक्कत आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप विचारों की गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। इस सप्ताह आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। भवन निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : आपके प्यार के रिश्ते को लेकर जो भी पारिवारिक विरोध था वह खत्म हो जायेगा।

करियर के विषय में : युवाओं के लिए करियर में आगे बढ़ने के अनेक मौके आएंगे। संपत्ति विवादों का निपटारा होगा।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी जरूर रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस हप्ते आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका जीवन बदल जाएगा। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको परेशान कर सके। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।

प्यार के विषय में : लव रिलेशनशिप के लिए यह सप्ताह बहुत शुभ हैं। आप अपने प्रेमी से मन की बात कह सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा रहेगा, वरना कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें। लेकिन धैर्य बनाए रखें, जल्दी ही वे आपकी बातों को समझ सकेंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में उथल पुथल संभव है। घर के बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भविष्य में यदि कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं तो अभी से उस योजना पर काम प्रारंभ करें, सफलता का रास्ता बनेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह नये रिश्ते बनेंगे। आप अगर सिंगल हैं, तो आपको अपना पार्टनर भी मिल सकता हैं।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा को इस सप्ताह भी तरक्की नहीं मिल पाएगी, लेकिन अपने कार्य ईमानदारी से करते रहें।

हेल्थ के विषय में : कमर दर्द, पेट दर्द, सिर दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले इस सप्ताह सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे। यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यह समय आराम करने का नहीं है। जिम्मेदारियों से भागने का प्रयास न करें बल्कि उसका सामना करे। अनुकूलता नए कोशिशों को बढ़ावा देगी। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। चीज़ों के होने का इंतजार मत कीजिए बाहर निकलें और नए मौकों की तलाश करें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अधिक भावनात्मक हो सकते हैं। नये संबंध बनने का योग भी दिख रहा हैं।

करियर के विषय में : मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : सुबह वर्क आउट करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस हफ्ते आपके लिए धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। घर-परिवार की खुशियों को बनाये रखने के लिए अपनी सोच बेहतर करनी होगी। अधिक तथा लंबी यात्रा करने पर आपको थोड़ी सी थकावट महसूस हो सकती है। परिवार की ओर से आपको पूरा सर्मथन मिल सकता है। ऑफिस में सब लोग आपके काम करने के तरीके से खुश रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह अटके हुए सभी कार्य पूरे होने के संकेत हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ सामान्य बनी रहेगी। कही घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : निवेश करने के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत ठीक रखने के लिए आप तली-भुनी चीज ना खाएं। ये आपके सेहत पर गलत असर डाल सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 16 सितंबर से 22 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 16 सितंबर से 22 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 16 सितंबर से 22 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जिस बिस्तर पर सोते हैं उसके नीचे भूलकर भी ना रखे ये 3 चीजें, शुरू हो जाती हैं बर्बादी

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 Winsortoto toto togel neototo ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor 988slot kari4d mekar99 sulebet mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel togel900 wika togel slot rp888 slot gacor slot gacor link slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo slot mahjong toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 japan168 benteng 786 piton 786 4d slot dana xyz388 situs toto toto slot vipslot55 slot dana pascol4d sulebet emas 55 slot gacor slot gacor asupantoto slot88 slot88 slot gacor pentastogel elegantoto gamtoto toto togel slot thailand toto togel demo slot situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya