बॉलीवुड

बेहद करीबी रिश्तेदार हैं बॉलीवुड के ये 8 सेलिब्रिटीज, इमरान हाशमी और आलिया का है ये रिश्ता

ऐसा कहा जाता है कि दुनिया बहुत छोटी है, यहां पर कहीं ना कहीं से हमारी कोई ना कोई रिश्तेदारी किसी ना किसी से निकल ही जाती है। अक्सर हम कहीं ट्रैवेल करते हैं और किसी से बात कर लिया तो हमारी कोई ना कोई जान पहचान निकल ही जाती है और ऐसा हर तीसरे आदमी के साथ हो ही जाता है। मगर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ भी ऐसा हुआ होगा इसका अंदाजा शायद ही आपको हो। बेहद करीबी रिश्तेदार हैं बॉलीवुड के ये 8 सेलिब्रिटीज, हर किसी के बारे में जानकर आपका चौंकना लाजमी होगा।

बेहद करीबी रिश्तेदार हैं बॉलीवुड के ये 8 सेलिब्रिटीज

श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर

बॉलीवुड की यंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर शक्ति कपूर और शिवांगी की बेटी हैं। शिवांगी पद्मिनी कोल्हापुरी की सगी बहन हैं और शिवांगी-पद्मिनी की बुआ आशा भोसले और लता मंगेशकर हैं। तो इस रिश्ते से श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर की नातिन हुईँ और इस बारे में खुद श्रद्धा ही अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं।

तब्बू और शबाना आज़मी

शबाना आजमी एक्ट्रेस तब्बू की बुआ हैं क्योंकि शबाना के भाई जमाल हाशमी तब्बू के पिता हैं। इस वजह से शबाना और तब्बू में बुआ-भतीजी का रिश्ता है। इन्हें आपने साथ में किसी फिल्म में नहीं देखा होगा।

इमरान हाशमी और आलिया भट्ट

इमरान हाशमी की मां महेश भट्ट की बहन हैं और इस रिश्ते से इमरान हाशमी की आलिया मामा की लड़की यानी बहन हुईं। इसी बात को लेकर एक बार इमरान हाशमी से पूछा गया था कि क्या वे कभी आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे तो इसपर इमरान ने कहा था कि अगर किसी फिल्म में आलिया का बड़ा भाई बनना हो तो जरूर करूंगा।

प्रेम चोपड़ा और राज कपूर

प्रेम चोपड़ा की पत्नी राज कपूर की सगी बहनों में एक हैं। इसलिए प्रेम चोपड़ा और राज कपूर में जीजा-साले का रिश्ता है। ऋषि कपूर के फूफा लगने वाले प्रेम चोपड़ा कई फिल्मों में उनसे मार खा चुके हैं। गौरतलब है कि प्रेम चोपड़ा ने 70, 80 और 90 के दशकों में विलेन के किरदार ही ज्यादातर निभाए हैं।

रणवीर सिंह और सोनम कपूर

आपने रणवीर सिंह को सोनम कपूर के साथ पर्दे पर रोमांस करते नहीं देखा होगा। जानते हैं क्यों ? दरअसल रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी सगी बहनें हैं। रणवीर सिंह अनिल कपूर के घर के बेहद करीब हैं और सोनम तो रणवीर को राखी भी बांधती हैं।

मोहनीश बहल और अजय देवगन

अभिनेत्री नूतन और तनूजा बहने हैं और इस रिश्ते से तनूजा की बेटी काजोल और नूतन के बेटे एक्टर मोहनीश बहल मौसेरे भाई-बहन हैं। अजय देवगन काजोल के पति हैं तो इस रिश्ते से मोहनीश बहल और अजय देवगन के बीच जीजा-साले का रिश्ता है। मगर मोहनीश फिल्मों में अजय से विलेन बनकर मार खा चुके हैं।

काजोल और रानी मुखर्जी

काजोल के पिता सोमू मुखर्जी और रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी भाई थे। इस रिश्ते से काजोल-रानी चचेरी बहनें हैं और अजय देवगन इनके जीजाजी लगेंगे। रानी ने अजय देवगन के साथ फिल्म में रोमांस किया है और काजोल के साथ भी ब्लॉकबस्टर फिल्म कुछ-कुछ होता है की है। इन्हें साथ में अक्सर किसी पारिवारिक समारोह में देखा जा सकता है।

Back to top button