बॉलीवुड

करोड़ों लड़कियों का दिल तोड़कर प्रभास करेंगे इस लड़की से शादी, इस दिन बाहुबली फेम लेंगे फेरे

बॉलीवुड में काम करने वाले बहुत से ऐसे एक्टर या एक्ट्रेसेस हैं जो अपने लुक और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। बहुत से लड़के और लड़कियां अपने फेवरेट सितारों के लिए बहुत सारे सपने देख लेते हैं। लड़िकियां किसी भी हाल में उनके साथ शादी करने की बात भी करने लगती हैं। मगर सेलिब्रिटीज अपने फैंस से प्यार तो कर सकते हैं लेकिन उनसे शादी नहीं कर सकते है। शादी के लिए वे किसी और को चुनते हैं और तब कईयों का दिल टूट जाता है। कुछ ऐसा ही अब होने वाला है क्योंकि करोड़ों लड़कियों का दिल तोड़कर प्रभास करेंगे इस लड़की से शादी, अब ये लड़की कौन है इसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

करोड़ों लड़कियों का दिल तोड़कर प्रभास करेंगे इस लड़की से शादी

बाहुबली फेम प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म साहो के प्रमोशन में जुटे हैं। इसके साथ ही उनकी शादी की खबरें जोरों पर है। जहां साल 2017 में ये खबर सामने आई थी कि प्रभास एक ऐसी साधारण लड़की से शादी करने वाले हैं जो फिल्मी दुनिया से दूर है और एक आम जिंदगी जीती है। मगर अब तक वे शादी के बंधन में नहीं बंधे। प्रभास को तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का एलिजिबल बैचलर कहा जाता है और अक्सर अपने अफेयर्स और शादी को लेकर चर्चाएं बटोरते हैं। लेटेस्ट मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं और उनका परिवार चाहता है कि अब प्रभास शादी करके अपने नये जीवन की शुरुआत कर लें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास अपनी आने वाली फिल्म साहों की रिलीज के बाद ही शादी कर सकते हैं। हालांकि प्रभास की तरफ से ये आधिकारिक घोषणा नहीं है लेकिन इसपर कयास लगाए जा रहे हैं। प्रभास से जब भी इस बारे में सवाल किया जाता है तो वे कहते हैं, ‘ये मेरा पर्सनल मैटर है, और वे इस बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहते हैं। जब शादी होगी तो पता चल जाएगा।’ मगर मिली जानकारी के अनुसार, प्रभास यूएस बेस्ड एक बिजनेसमैन की बेटी के साथ शादी करेंगे और ये पिछले कुछ सालों में अच्छे दोस्त भी बन गए हैं। बस फिल्म रिलीज के बाद ये शादी करने वाले हैं।

अब अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो 30 अगस्त को फिल्म साहो रिलीज होने वाली है और ये प्रभास की बाहुबली के बाद पहली फिल्म है। इस वजह से इस फिल्म का इंतजार ना सिर्फ साउथ सिनेमा के दर्शकों को है बल्कि पूरे भारत को है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में होंगी और प्रभास के साथ इश्क फरमाएंगी। इनके अलावा भी कई बॉलीवुड सितारे इस फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रभास का कोई प्रोजेक्ट की जानकारी मीडिया को नहीं है बस इतना जरूर है कि इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Back to top button