दिलचस्प

इस चाइनीज छोटी बच्ची ने गया खुबसूरत हिंदी गाना जुबी-डूबी, सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश… देखें वीडियो!

भारत धीरे-धीरे पूरी दुनियाँ में प्रसिद्धि पा रहा है। इस काम में भारतीय फिल्मों और गानों ने काफी योगदान दिया है। आज के समय में दुनियाँ के हर कोने में भारतीय फिल्मों की चर्चा होती है और देखी जाती है। भारतीय गाने खासकर हिंदी गानों को दुनियाँ के अन्य देशों में भी खूब पसंद किया जाता है। लोग भारतीय हिंदी गाने सिर्फ सुनते ही नहीं हैं, बल्कि गाते भी हैं। भारत के सभी पड़ोसी देशों में हिंदी फिल्मों और गानों को खूब पसंद किया जाता है। उस देश की सरकार चाहे जो भी कह ले, लेकिन वहाँ के लोगों को हिंदी गाने और फ़िल्में दोनों ही बहुत पसंद आते हैं।

ऐसा भी कुछ हो सकता है, सपने में भी नहीं सोचा होगा:

अगर भारत में कोई बच्चा अंग्रेजी बोलता हुआ दिखता है तो उतना आश्चर्य नहीं होता है, लेकिन जब कभी अंग्रेज के बच्चे को हिंदी बोलते हुए देखा जाता है तो यह बहुत ही रोमांचक अनुभव होता है। ऐसा देखने को बहुत ही कम ही मिलता है या यूँ कहें कि नहीं मिलता है। उससे भी ज्यादा हैरानी तब होती है, जब किसी चाइनीज बच्चे को हिंदी बोलते हुए सुना जाए। लेकिन जो मैं वीडियो आपको दिखाने जा रहा हूँ, उसे देखने के बाद आपके होश ही उड़ जायेंगे।

अपने पिता के साथ चाइनीज बच्ची गाती है हिंदी गाना:

दरअसल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, इसमें एक चाइनीज बच्ची हिंदी में गाना गा रही है। क्यों उड़ गए ना आपके होश? आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन यह बिलकुल सच्ची घटना है। आपको बता दें चाइनीज बच्ची और उसके पिता दोनों हिंदी गानों और फिल्मों के बहुत शौक़ीन हैं। इसी वजह से वह हर कार्यक्रम में हिंदी गाने ही गाते हैं। इन दोनों ने मिलकर “3 इडियट” फिल्म का जुबी-डूबी गाना गाया है। आप छोटी बच्ची को गाता हुआ देखकर भावुक हो जायेंगे।

बच्ची को गाता देख यकीन नहीं होगा खुद की आँखों पर:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि छोटी बच्ची अपने पिता के साथ कितनी खूबसूरती से गाना गा रही है। उसको गाता हुआ देखकर एक पल के लिए आपको अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं होगा। ऐसा भी कभी हो सकता है, इसके बारे में आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

वीडियो देखें:

Back to top button