विशेष

कैब बुक करके गलत गाड़ी में बैठ गई थी लड़की जब सुबह मिली तो हालत

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: जब भी न्यूजपेपर उठाओ या टीवी देखो तो आएदिन ही उसमें लड़कियों के साथ होने वाली दरिंदगी की खबरें आती रहती हैं। ऐसा लगता है सबसे ज्यादा ऐसे केसेस भारत में ही होते हैं क्या? और यही वजह है कि हम रात को लड़कियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते। ज्यादा देर रात तक बाहर नहीं रहने देते क्योंकि मन में एक डर सा बना रहता है। एक छोटी से गलती किसी का पूरा जीवन खत्म कर देती है। आज हम आपको एक लड़की के बारे में बताएंगे जिसनें जल्दबाजी में ऐसा कदम उठा लिया कि अब वो इस दुनिया में ही नही हैं।

दरअसल ये मामला दक्षिण कैरोलिना का है। जहां पर एक लड़की रात में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकली थी। पार्टी खत्म होने के बाद 21 साल की लड़की के उबर कैब बुक करी और उसी से घर के लिए निकल गई। लेकिन उसकी ये जल्दबाजी उसकी जान की दुश्मन बन गई। बता दें कि लड़की ने कैब तो बुक करी थी, लेकिन जिस गाड़ी में वो जाकर बैठी वो उबर कैब नहीं थी। लड़की ने जल्दबाजी में बिना ध्यान दिए है गाड़ी में बैठ गई।

जब लड़की रात भर घर नहीं पहुची तो दूसरे दिन उसके दोस्तों को पता लगा। उसके सभी दोस्त परेशान होकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी के साथ लड़की के दोस्त खुद से भी उसकी तलाश करने लगे। पुलिस वालों ने तुरंत उस जगह के जहां से लड़की ने कैब पकड़ी थी उस रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए। फुटेज की मदद से पुलिस को गाड़ी का पता लगा और वो गाड़ी तक पहुंच भी गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

जैसे ही पुलिस को गाड़ी मिली तो उन्होंने सबसे पहले गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया, उसके बाद जब पुलिस वालों ने गाड़ी के अंदर झांककर देखा तो उसमें खून के धब्बे और सफाई करने का सामान पाया गया। गाड़ी की डिग्गी में भी पुलिस को खून के धब्बे मिले। लेकिन लड़की का अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया था। जब पुलिस ने उस गाड़ी चालक से बात की तो उसने कबूल किया वो लड़की रात में उसी की गाड़ी में बैठी थी और उसने लड़की को मार कर उसके शव को एक ग्रामीण इलाके के गंदगी वाली जगह पर फेंक दिया था। हालांकि हत्यारे ने उस लड़की की हत्या करने की वजह नहीं बताई।

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं हैं जब कोई लड़की जल्दबाजी में गलत गाड़ी में बैठ गई हो। इसके पहले भी इस तरह के कई केसेस सामने आ चुके हैं। वो कहावत है ना सावधानी हटी दुर्घटना घटी…उस लड़की की जरा सी जल्दबाजी और लापरवाही के चलते उसको अपनी जान से हाथ खोना पड़ा। इसलिए कैब बुक करने से पहले और उसमें बैठने के बाद एप में दी गई जानकारियों को मैच कर लें उसके बाद ही गाड़ी में बैठे।

Back to top button