स्वास्थ्य

भूलकर भी एक साथ न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनको कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। एक साथ इन चीजों का सेवन करने से शरीर पर बुरा असर पड़ जाता है और फायदा होने की जगह आपकी सेहत को नुकसान हो जाता है। आप भूलकर भी कभी भी नीचे बताई गई चीजों का सेवन एक साथ ना करें ।

इन चीजों को एक साथ खाना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक –

दही के साथ ना खाएं ये चीजें

दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप दही के साथ उन चीजों का सेवन ना करें जिनकी तासीर गर्म होती है। दही के साथ दूध, मछली, खजूर और च‍िकन खाने से शरीर को हानि पहुंच सकती है। इन चीजों के अलावा कभी भी दही खाने के तुरंत बाद आप उसके ऊपर से चाय भी ना पीएं।

दूध के साथ ना खाएं ये चीजें

दूध के साथ आप तली-भुनी चीजों को ना खाएं। तली चीजों का सेवन दूध के साथ करने से शरीर में गलत रिएक्‍शन हो सकता है। इसके अलावा कभी भी दाल, हरी सब्‍जियां, मूली, मीट, पनीर, चिकन, मछली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इन चीजों के साथ दूध पीने से पेट खराब हो जाता है और डाइजेशन में दिक्‍कत होने लग जाती है।

शहद के साथ ना खाएं घी

शहद का सेवन मक्खन के साथ नहीं करना चाहिए और ना ही शहद को कभी गर्म करके खाना चाहिए। घी के साथ अगर शहद को खाया जाता है तो पेट खराब हो जाता है। इसलिए आप घी और शहद को एक साथ ना खाएं। शहद को पानी में मिलाकर खाना ही शरीर के लिए सबसे उत्तम माना गया है।

खट्टे फल और मीठे फल एक साथ ना खाएं

कभी भी किसी खट्टे फल का सेवन किसी मीठे फल के साथ ना करें। क्योंकि एक साथ दो अलग-अलग स्वाद वाले फलों को खाने से पाचन में दिक्कत हो सकती है और इन फलों में मौजूदा पोषण खत्म हो जाते है। केला और संतरा, अमरूद और संतरा, आम और अंगूर को एक साथ नहीं खाना चाहिए।

तिल और पालक

 

तिल के साथ पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर इन दोनों चीजों को एक साथ खा लिया जाता है तो डायरिया  होने का खतरा बढ़ जाता है। पालक खाने के बाद कम से कम दो घंटे तक तिल से बनी किसी भी चीज को ना खाएं। इन दोनों चीजों के खाने के बीच 2 घंटे का अंतराल जरूर रखें।

इन चीजों के ऊपर से ना पीएं पानी

घी, खरबूज, अमरूद, खीरा, दही, दूध, जामुन, आम, चावल और मूंगफली खाने के बाद आप कभी भी तुरंत पानी ना पीएं। क्योंकि इन चीजों के ऊपर से अगर पानी को पीया जाता है तो आपका पाचन तंत्र एकदम खराब हो जाता है और कई बार दस्त की दिक्कत भी हो जाती है।

ऊपर बताई गई चीजों के अलावा आप कभी भी मछली के साथ काली मिर्च का सेवन ना करें, खीर के साथ सत्तू को ना खाएं, चावल में सिरका मिलाकर ना खाएं और चिकन के साथ कोई भी खट्टी चीज का सेवन करने से बचें।

Back to top button