अध्यात्म

करने जा रहें हैं नए घर में प्रवेश, तो जरूर रखें इन खास बातों का ध्यान

नए घर में प्रवेश करते समय कई तरह की चीजों का ध्यान रखना चाहिए और नए घर में रहने से पहले घर में पूजा जरूर करवानी चाहिए। अगर नए घर में बिना पूजा करके रहना शुरू कर दिया जाता हैं तो इसका असर घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है और उनकी जिंदगी में कई सारी दिक्कतें आने लग जाती हैं।

गृह प्रवेश करते समय रखें इन जरूरी बातों का ध्यान

केवल सही नक्षत्र में करें गृह प्रवेश

गृह प्रवेश को हमेशा सही समय पर ही करना चाहिए। जब भी आप गृह प्रवेश करें तो पंडित से पहले सही मुहूर्त निकलवा लें और मुहूर्त के हिसाब से ही गृह प्रवेश करें। गृह प्रवेश करने के लिए सबसे उत्तम समय माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ महीना होता है।

इस दिन ना करें गृह प्रवेश

गृह प्रवेश करने के लिए मंगलवार, रविवार और शनिवार का दिन सही नहीं माना गया है। हालांकि अगर  रविवार और शनिवार के दिन अगर कोई विशेष मुहूर्त होता है तो आप इस दिन भी गृह प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन मंगलवार का दिन गृह प्रवेश करने के लिए एकदम वर्जित माना गया है। शुक्लपक्ष के दिनों में नए घर में प्रवेश करना जीवन में शुभ लाभ लाता है।

पूजन सामग्री में जरूर हों ये चीजें

गृह प्रवेश करने के दौरान होने वाली पूजा में कलश, नारियल, दीपक, फूल, गंगा जल, कुमकुम, चावल, आम और अशोक के पत्ते जैसी चीजें जरूर होनी चाहिए। आप गृह प्रवेश करने के लिए नए कलश का ही प्रयोग करें तो ज्यादा बेहरतर होगा। इसके अलावा आप अपने नए घर में रंगोली और लक्ष्मी मां के पैरे भी जरूर बनाएं। ये दोनों चीजे बनाने काफी शुभ होती है।

मुख्य दरवाजे पर जरूर बनाए स्वस्तिक


गृह प्रवेश की पूजा करने से पहले आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर कुमकुम और हल्दी की मदद से स्वस्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं । आप इस चिन्ह को दरवाजे के दोनों और बनाएं। स्वस्तिक चिन्ह को काफी शुभ माना जाता है और घर के बाहर ये चिन्ह होने से बुरी शाक्ति आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं।

पहले ये पैर रखें सबसे आगे

घर में प्रवेश करते समय हमेशा अपना सही पैर ही सबसे पहले घर के अंदर रखें। शास्त्रों के अनुसार घर में प्रवेश करते समय घर के पुरुष को पहले अपना दाहिना पैर रखना चाहिए। जबकि  स्त्री को हमेशा अपना बांया पैर ही सबसे पहले घर के अंदर रखना चाहिए। घर में प्रवेश करते समय अपने घर के दरवाजे पर माथा भी जरूर टेक।

भगवान को भोग लगाएं

नई रसोई में आप पूजा करने के बाद ही आप खाना बनाएं और सबसे पहले बनाया गया खाना भगवान को चढ़ाए और उनको भोग लगाए। उसके बाद ही आप खाने का सेवन करें। रसोई घर में आप पूजा करने के बाद सबसे पहले कोई मीठी चीज ही बनाएं।

ब्राह्मण को भोजन करवाएं

गृह प्रवेश की पूजा पूरी होने के बाद आप ब्राह्मण और कन्याओं को भोजन जरूर करवाएं। कन्या और ब्राह्मण के अलावा आप गरीब और भूखे लोगों को भी भोजन खिला सकते हैं। इन लोगों को भोजन करवाने से घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है।

Back to top button