बॉलीवुड

इन दो वजहों से टूटी थी करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी !

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में बच्चन फैमिली एक ऐसा परिवार हैं जो आज जिसका नाम आज किसी कंट्रोवर्सी में नहीं आया है। भले ही उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हो लेकिन पारिवारिक मूल्य और ट्रेडीशंस को उनके यहां काफी तर्जी दी जाती है। मॉडर्न होने के साथ वो पारिवारिक मूल्यों को भी काफी तब्जजों देते हैं। आप सब जानते ही होंगे ऐश्वर्या से शादी से पहले अभिषेक का रिश्ता करिश्मा के साथ तय होता था लेकिन वो दोनों शादी के बंधन में बंध नहीं पाए थे। लेकिन आज तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर अभिषेक और करिश्मा की शादी टूटी क्यों थी। उनके बीच में आखिर ऐसा क्या हुआ था कि दोनों का रिश्ता टूट गया।

करिश्मा कपूर के साथ शादी टूटने के बाद ऐश्वरया राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म गुरू के दौरान करीब आए थे जिसके बाद अभिषेक अपने घर वालों के साथ ऐश्वर्या के घर पहुंच गए थे। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी से सभी बहुत खुश थे। अभि और ऐश की शादी के बाद जया बच्चन मे पीपल मैग्जीन को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके लिए पारिवारिक मूल्य और ट्रेडिशन कितने महत्वपूर्ण हैं। जया ने यह भी बताया कि अपने बच्चों को बड़ा करते समय उन्होंने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उनके बच्चे शालीन बनें।

जब जया से अभिषेक और करिश्मा की शादी टूटने का कारण पूछा गया कि किया यही पारिवारिक मूल्य और ट्रेडीशन ही था जिस वजह से आपने करिश्मा से अभिषेक की शादी तोड़ दी थी और ऐशवर्या को अपने घर की बहू बनाया था, ‘जी हां, यही कारण था कि मैंने अपने बेटे को ऐश के साथ शादी करने की इजाजत दी। मैं चाहती थी कि मेरी बहू को पारिवारिक मूल्य और कल्चर की अच्छी समझ हो।’ लेकिन करिश्मा के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘करिश्मा कपूर के अंदर कपूर खानदान का खून है। करिश्मा के पिता मेरे पति के अच्छे दोस्त हैं। करिश्मा के बारे में ऐसी बात नहीं कही जा सकती है।’

हालांकि जया ने भले ही इस बात के जवाब को ना दिया हो कि किस वजह से अभिषेक और करिश्मा की शादी टूटी लेकिन उन्होंने ये बात भी साफ कर दी कि किस वजह से उन्होंने ऐश्वर्या को अपने घर की बहू बनाया। बता दें कि ऐश्वर्या भी अपनी बेटी को वहीं शालीनता सिखा रही हैं। क्योंकि आराध्या के जन्म के बाद से ही वो हमेशा आराध्या को अपने साथ रखती हैं। ऐश कही भी जाएं आराध्या हमेशा उनके साथ ही रहती हैं। ऐसे में साफ दिखाई देता है कि ऐश भी आराध्या की परवरिश उसी तरह से करना चाहती हैं जैसी जया बच्चन ने अपने बच्चों की की है।

Back to top button