दिलचस्प

कैसे होते हैं जनवरी महीने में जन्में लोग, जाने इस महीने जन्मे लोगों की गुप्त बाते और खासियत

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक व्यक्ति की अलग खासियत होती है। हर किसी का जन्म एक अलग समय, तारीख और महीने में होता है। और उसी के हिसाब से व्यक्ति का स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में पता चलता हैं। बता दें कि भारत में शादी के समय भी दो लोगों के जन्म का समय, दिन और तारीख मिलाकर ही उनकी शादी की बात आगे बढ़ती है। उनका आने वाला जीवन कैसा होगा औऱ दोनों एक दूसरे के कितने योग्य हैं इन सब बातों का पता भी इन्ही के आधार पर किया जाता है।

बता दें कि हर महीने और दिन की एक अलग खासियत और प्रकृति होती है। जिसके आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसके स्वभाव का होना तय होता है।

ज्योतिष की मानें तो जनवरी महीने में पैदा हुए लोग काफी मेहनती होते हैं, लेकिन किस्मत के मामले में थोड़े अनलक्की होते हैं। जिसके चलते हर बार उनकी किस्मत इनका साथ नहीं देती है। क्योंकि इस महीन् में जन्में लोगों की राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। तो चलिए आज हम आपको जनवरी महीने में पैदा होने वाले लोगों की पर्सनैलिटी कैसी होती है उसके बारे में बताते हैं।

जनवरी माह में जन्में लोगों की पर्सनैलिटी

जनवरी महीने में जन्में लोग बेहद संस्कारी होते हैं, जिस वजह से ये परिवार वालों और रिश्तेदारों के काफी खास होते हैं। इनको हर कोई पसंद करता है। साथ ही ये अपनी बातों से सभी को खुश कर देते हैं। जिस वजह से हर कोई इनको पसंद करता है। साथ ही इन्हें लोगों को साथ में लेकर चलना अच्छा लगता है, मतलब कि इन्हें किसी तरह का अलगाव पसंद नहीं होता। ये हमेशा सबको साथ में रखना चाहते हैं।

  • इस महीने में जन्में लोगों को हमेशा खूबसूरत दिखने की चाह होती है जिस वजह से ये अपनी उम्र का असर खुद पर नहीं होने देते।
  • इस महीने में जन्में लोगों के लिए प्यार सिर्फ एक जरूरत होती है। इससे ज्यादा इन्हें प्यार में कोई दिलचस्पी नहीं होती। इसी वजह से इन्हें अपना पार्टनर ढूंढने में काफी समय लगता है।
  • बता दे कि ये लोग बहुत ही मेहनती होते हैं और जिस काम को लेते हैं उसे पूरा करने में जी-जान लगा देते हैं। लेकिन वहीं अगर इनको किसी काम में इंटरेस्ट नहीं होता तो उस काम को इनसे कराना काफी टेढी खीर होता है।
  • इस महीने में जन्में लोगों के करियर की बात करें तो ये इलेक्ट्रॉनिक, लेखन, आईटी, बैंक और फंडिंग की जॉब इनके लिए परफेक्ट हैं।
  • इस महीने में पैदा होने वाले लोगों को हर छोटी- छोटी बात पर बहस करने की आदत होती है।
  • ये लोग काफी एंबीशियस होते हैं साथ ही प्रैक्टिकल भी। ये लोग हमेशा वहीं करते हैं जो इनका दिल कहता है।
  • ये लोग तभी कोई काम करते हैं जब इनको पूरा भरोसा होता है कि इनका वो काम सफल होगा। क्योंकि ये बिना कोई रिजल्ट आए किसी भी काम को करना पसंद नहीं करते ये उससे दूर भागते हैं।
  • इन लोगों की राशि मकर होती है जिस वजह से इनका नेचर थोड़ा टेढ़ा होता है। इनकी पसंद- नपसंद को समझना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन ये लोग काफी समझदार और वफादार भी होते हैं।

जनवरी महीने में जन्में लोगों के लकी नंबर

4, 8, 13, 22, 67

जनवरी महीने में जन्में लोगों के लकी कलर

काला, ग्रे और हरा, नीला ।

जनवरी महीने में जन्में लोगों के लकी डे

बुधवार, शनिवार

जनवरी महीने में जन्में लोगों के लकी स्टोन

हीरा, नीलम।

जनवरी महीने में हुआ इन फेमस पर्सनैलिटीज का जन्म

स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, बिपाशा बसु, विद्या बालन, फराह खान, फरहान अख्तर आदि।

Back to top button