विशेष

भारतीय सेना का यह कारनामा देखकर आप आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सकते हैं…. देखें वीडियो!

भारतीय सेना क्या कर सकती है यब किसी को बताने की जरुरत नहीं है। सियाचिन में भारतीय सेना पूरी दुनियाँ में सबसे कठिन माहौल में रहकर देश सेवा करती है। बिना अपने जान की परवाह किये बगैर देश की निःस्वार्थ रूप से 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहती है। भारतीय सेना के जवान किसी भी माहौल में रहने के लिए तैयर रहते हैं। यह इतने तेज हैं कि पल भर में दुश्मन का सफाया कर सकते हैं।

भारतीय सेना से टकराने से पहले दुश्मन सौ बार सोचता है:

भारतीय सेना के जवानों में देश के लोगों के साथ ही साथ दुश्मन देशों के लोगों के लिए भी प्रेम भर हुआ है, लेकिन जब कोई दुश्मन इनसे टकराने की कोशिश करता है तो ये उसका मुंहतोड़ जवाब देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। अभी कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकियों को मार गिराया था। उनकी फुर्ती का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात में ही दुश्मन के इलाके में गए और दुश्मनों का सफाया करके रात में ही वापस भी आ गए।

सेना के जवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन:

अगर आपको भी भारतीय सेना की फुर्ती के ऊपर कोई शक है तो इस वीडियो को देखने के बाद आपका भ्रम टूट जायेगा। आपको बता दें कि यह वीडियो एक स्कूल का है, जिसमे भारतीय सेना ने अपना प्रदर्शन किया था। भारतीय सेना की फुर्ती को देखने के बाद बच्चों के होश उड़ गए और यकीन मानिये आप भी देखेंगे तो आपके होश भी उड़ जायेंगे। आप सोच भी नहीं सकते हैं कि भारतीय सेना इतनी तेजी से कैसे काम कर सकती है।

पल भर में जीप को किया टुकड़े-टुकड़े:

दरअसल अपना प्रदर्शन करने के दौरान सेना के कुछ जवान एक जीप में बैठकर आते हैं और अचानक से जीप को रोककर उसमे से सभी लोग उतर जाते हैं। उतरने के बाद जीप को पूरा खोल देते हैं और उसके हर एक पार्ट को अलग-अलग कर देते हैं। यह पूरा काम उन्होंने पल-भर में कर दिया, देखते ही देखते जीप का हर हिस्सा अलग-अलग हो गया था। भारतीय सेना का यह कारनामा देखने के बाद वहाँ मौजूद सभी बच्चे ख़ुशी से ताली बजाने लगते हैं।

वीडियो देखकर सेना के लिए बढ़ेगी इज्जत:

आप भी वीडियो में भारतीय सेना की तेजी को देख सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपका सीना गर्व से दुगना हो जायेगा। आपको इस देश का होने पर नाज होगा, जिस देश के सैनिक इतने फुर्तीले हों उस देश का कोई बाल भी बांका कैसे कर सकता है।

वीडियो देखें-

Back to top button