विशेष

नासा ने ज़ारी किया एनिमेटेड वीडियो, आने वाले समय में धरती पर इंसानों का जीना मुश्किल हो सकता है!

नासा ने ज़ारी किया एनिमेटेड वीडियो:  इंसान अपने रहने की जगह को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहता है, जबकि यह पूरी पृथ्वी ही उसका घर है और इसको गन्दा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। हर साल प्रदुषण बढ़ रहा है, जिस वजह से ओजोन परत को नुकसान पहुँच रही है। प्रदूषण के कारण ही मौसम में परिवर्तन हो रहा है और इसी का नतीजा है की पृथ्वी दिनों- दिन गर्म होती जा रही है। अगर भारत की बात की जाए तो यहाँ पर प्रदूषण सबसे ज्यादा दिवाली के एक दिन में हो जाता है। अकेले दिवाली के दिन दिल्ली में प्रदूषण 17 गुना ज्यादा हो गया है। लोग जैसे- जैसे आगे बढ़ रहे हैं, लगता है अपनी समझ खोते जा रहे हैं।

प्रदूषण के कारण ही आज पृथ्वी से कई प्रजातियाँ हमेशा के लिए विलुप्त हो चुकी हैं

बढ़ते प्रदूषण के कारण ही आज पृथ्वी से कई प्रजातियाँ हमेशा के लिए विलुप्त हो चुकी हैं। इंसान हवा, पानी सब जगह प्रदूषण फैला रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं है, जब पृथ्वी पर सब कुछ समाप्त हो जायेगा। समय- समय पर पर्यावरण चेतना को बढ़ाने के लिए कदम उठाये जाते रहे हैं, लेकिन लोगों का पर इसका ज्यादा असर होता नहीं दिख रहा है।

अभी हाल ही में नासा ने एक एनिमेटेड वीडियो जारी किया है, जिसमे दिखाया गया है कि आर्कटिक सागर पिछले तीन दशकों से तेजी से सिकुड़ता जा रहा है। अगर इसी तेजी से वह सिकुड़ता रहा, तो आने वाले समय में उसका नामो- निशान मिट जायेगा। इस एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से नासा ने आर्कटिक महासागर में बर्फ के पिघलने की गति को दर्शाने का प्रयास किया है। नासा ने वीडियो में अलग- अलग रंगों के माध्यम से बर्फ की उम्र को दर्शाया हुआ है, जिससे लोग आसानी से समझ सकें। कम उम्र की बर्फ को गहरे नील रंग से दर्शाया गया है और 5 साल से ज्यादा उम्र की बर्फ को सफ़ेद रंग से दर्शया गया है।

अगर आप एनिमेटेड वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि लगातार बर्फ सिकुड़ती जा रही है। इसका आयतन कम होता जा रहा है। पुरानी बर्फ ज्यादा तेजी से पिघल रही है। अगर इतनी ही तेजी से प्रदूषण फैलता रहा और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा रहा तो एक दिन ऐसे ही पूरी पृथ्वी ख़त्म हो जायेगी। लोगों को समझ में नहीं आता है कि आखिर ऐसा क्या होगा जब वह पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे और प्रदूषण करना बंद कर देंगे। आप भी वीडियो देखिये शायद आप कुछ सीख ले सकें इससे।

एनिमेटेड वीडियो देखें:

https://youtu.be/6ZAuRpK4tkc

Back to top button