बॉलीवुड

जब किंग खान की लाइफ में आई थी ये बड़ी अभिनेत्री, तो गौरी ने ऐसे फेंका था घर से बाहर उसे

बॉलीवुड की रियल जोड़ी की बात होती है, तो शाहरूख और गौरी का नाम सबसे पहले सामने आता है। इन दोनों की जोड़ी की खूब मिसाल दी जाती है। माना जाता है कि इस जोड़ी से ज्यादा प्यार कहीं और नहीं है। लोग इनकी मिसाल देते हैं कि प्यार हो तो ऐसा हो। बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरूख खान की लव स्टोरी काफी ज्यादा अच्छी है। किंग खान ने गौरी से  शादी करने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। गौरी और शाहरूख को देखकर यही लगता है कि इनकी लव स्टोरी इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लव स्टोरी है। लेकिन एक समय ऐसा आया था, जब इनकी लव स्टोरी में दरार पड़ गई थी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शाहरूख और गौरी खान ने एक दूसरे के लिए बहुत सारी कुर्बानियां दी है। शाहरूख गौरी की लव स्टोरी में एक विलेन आ गई थी, जिसमें शाहरूख के मन्नत घर में तनाव पैदा कर दिया था। शाहरूख भी उस अभिनेत्री के प्यार में पागल हो गये थे, जिसकी वजह से गौरी ने खुद ही अपने रिश्ते के लिए लड़ना शुरू कर दिया। गौरी ने उस अभिनेत्री के साथ न तो लड़ाई की और न ही कोई बड़ा बवाल किया, बल्कि कुछ ऐसा किया, जिससे न तो सिर्फ उस अभिनेत्री ने शाहरूख का पीछा छोड़ा, बल्कि आलोचना करने वालो का भी मुंह बंद करा दिया।

दरअसल, फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरूख और प्रियंका एक दूसरे के नजदीक आ गये था। शाहरूख प्रियंका को बाकि अभिनेत्रियों से ज्यादा भाव देने लगे। घर में भी शाहरूख प्रियंका के लिए लड़ने लगे थे, तो ऐसे मेें जब फिल्म रिलीज हुई तब गौरी ने फिल्म डॉन 2 की पार्टी दी, जिसमें उन्होंंने खुद प्रियंका को बुलाया था। प्रियंका को वहां बुलाया और तो और प्रियंका से खूब गप्पे लड़ाती हुई दिखाई दी, जिसने सबको पूरी तरह से चौंका कर रख दिया। वहीं जानकारोंं की माने तो प्रियंका को गौरी ने अपने पति से दूर रहने की सलाह दी, जिसके बाद ही प्रियंका शाहरूख से दूर रहने लगीं।

बताते चलें कि गौरी के इस कदम के बाद शाहरूख भी संभल संभल कर चलने लगे थे। इतना ही नहीं, जब गौरी और शाहरूख का रिश्ता टूटने की खबर सामने आ रही थी, तब गौरी ने खुद को दूर कर लिया था। जी हां, गौरी बिना शाहरूख के ही इंवेट्स वगैरा में जाती थी। दरअसल, गौरी ये सब शाहरूख को सबक सिखाने के लिए कर रही थी, जिसके बाद शाहरूख खुद ब खुद गौरी से दूर नहीं रह पाये और गौरी के पास वापस चले गये। ऐसे में गौरी की समझदारी ने ही गौरी का घर बचाया था, वरना शाहरूख तो प्रियंका के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हो गये थे।

गौरी का यह कदम भले ही किसी को न समझ आया हो, लेकिन प्रियंका अच्छे से समझ गई थी कि आखिर गौरी शाहरूख की पत्नी है और शाहरूख उनके लिए ही बने हैं, जिसके बाद प्रियंका और शाहरूख के बीच में दूरियां आ गई। अब दोनों एक साथ मिलते भी नहीं है। तो वहीं पत्नी गौरी का कहा मानते हुए शाहरूख अब प्रियंका के साथ काम भी नहीं करते हैं। खैर, शाहरूख और प्रियंका के बीच करण जौहर भी फंसे थे, लेकिन करण ने दोस्ती को दरकिनार करते हुए गौरी का साथ दिया, जिसके बाद ही यह सबकुछ ठीक हो पाया।

Back to top button