दिलचस्प

वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के चक्कर में इस महिला ने बढ़ा लिए अपने नाख़ून, नाखूनों की लम्बाई इतनी कि….

यह दुनिया कितनी बड़ी है, यह तो आप लोग अच्छे से जानते हैं। बड़ी होने के साथ ही इस दुनिया में तरह-तरह के लोग भी रहते हैं। इस दुनिया में कैसी ऐसे लोग भी रहते हैं, जिनके कारनामों के बारे में जानकार हर कोई हैरान हो जाता है। आजकल हर व्यक्ति चर्चित होना चाहता है। कुछ लोग चर्चित होने के लिए हिमालय की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट की चढ़ाई करते हैं तो कुछ लोग चर्चा में आने के लिए कोई अजीबो-ग़रीब काम कर देते हैं।

इस दुनिया में कई तो ऐसे लोग भी हैं जो वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर गुज़रते हैं, जिसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। कुछ लोग अपनी जीभ को छेदकर उसमें रिंग पहन लेते हैं तो कुछ लोग अपने बालों को बड़ा करके उससे गाड़ी खींचते है। ऐसे लोग सच में जुनूनी होते हैं। ये अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए और चर्चित होने के लिए किसी भी हद से गुज़र सकते हैं। ये लोग रिकार्ड बनाने के लिए कुछ भी कर लेते हैं।

लम्बे नाखूनों की वजह से फ़ेमस है पूरी दुनिया में:

आपने लोगों को रिकार्ड बनाने के लिए अजीबो-ग़रीब चीज़ें करते हुए बहुत देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, उसने तो सबको पीछे ही छोड़ दिया है। जी हाँ इस लड़की के बारे में जानकार आप यक़ीनन दंग हो जाएँगे। आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, वह दुनिया के सबसे लम्बे नाखूनों वाली लड़की के नाम से प्रसिद्ध है। जी हाँ इस लड़की के नाख़ून दुनिया के सबसे लम्बे नाख़ून हैं। यह अपने लम्बे नाखूनों की वजह से पूरी दुनिया में फ़ेमस हो चुकी है।

नाखूनों की कुल लम्बाई है लगभग 20 फ़ीट:

हम जिस महिला की बात कर रहे हैं, वह कोई साधारण महिला नहीं बल्कि पेशे से मॉडल और गायक है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं क्रिस वाल्टन की। इनके सभी नाखूनों की लम्बाई को अगर जोड़ा जाए तो नाखूनों की लम्बाई लगभग 20 फ़ीट होगी। इसी वजह से इनका नाम 2012 में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया जा चुका है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब इस लड़की के नाख़ून इतने बड़े हैं तो यह अपने सभी काम कैसे करती होगी। आपको बता दें वाल्टन को अपने काम करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।

20 सालों से वाल्टन ने नहीं काटा अपना नाख़ून:

वाल्टन के नाख़ून बड़े होने की वजह से काफ़ी घुमावदार हो गए हैं। गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के प्रवक्ता स्टूअर्ट क्लैक्सटन ने वाल्टन को अनोखी ख़ूबसूरती कहा था। आपको जानकार हैरानी होगी कि वाल्टन के पिछले 20 सालों से अपने नाखूनों को काटा नहीं है। अब तो इन्हें इसकी आदत पड़ गयी है। हालाँकि जानकारी मिली है कि गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम शामिल होने के बाद से वाल्टन ने अपने नाखूनों को कटवाने का फ़ैसला कर लिया है।

Back to top button