Trending

साप्ताहिक राशिफल: इन 4 राशिवालों की खुलेगी किस्मत, 3 राशिवालों को हो सकता है बड़ा नुक्सान

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 11 जून से 17 जून तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह भाग्य का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठों का प्रभाव कार्य में सफलता दिलवाएगा। नई सम्पत्ति खरीदी के योग बन रहे हैं। निवेश की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं। नौकरी पेशा में कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता से बाहरी अवसरों का इजाफा होगा। महिला, छात्र सफल होंगे। आपको किस्मत का भी भरपूर लाभ मिलेगा और आप की हर इच्छा पूरी होगी। आपका कहीं फंसा पैसा आपको वापस मिलेगा। इस समय आपके जमीन और नया घर लेने के योग बन रहे हैं। नई ताकत का अनुभव होगा, आपको बड़ा धन लाभ होने की भी संभावना बन रही है।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हल्की हरारत हो सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें वरना धोखा खा सकते हैं। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह अपने मन को योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं उन से बच कर रहें। राजकीय व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे एवं सहयोग मिलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी।

प्यार के विषय में : किसी बात को लेकर प्रेमसाथी से कोई गलतफहमी हो सकती है। इसका प्रभाव आपके रिलेशन पर पड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें।

करियर के विषय में : व्यापार में आप कुछ नया करने वाले हैं तो इस सप्ताह रुक जाइए।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके लक्ष्य और परिस्थिति दोनों ही विपरीत होगी। कोई आप पर झूठा आरोप लगा सकता है। इस समय लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता के अधिक रहने से आप मामूली बातों को लेकर गुस्सा हो सकते हैं। नौकरी में आप हर एक कार्य में रुचि लेकर अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान बढ़ाने के लिए आप किसी धर्मगुरु के संपर्क में आ सकते हैं। आपके अपने लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। आप जिनको अपना मानते हैं वे आपकी पीठ पीछे निंदा करेंगे।

प्यार के विषय में : आप जिस के प्रेम में डूबे है, उन से आप की मुलाकात होना की संभावना है।

करियर के विषय में : आपकी कार्यसफलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की आप पर कृपा दृष्टि रहेगी

हेल्थ के विषय में : सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यवसायिक तौर पर इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। एक नई शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक रूतबा भी मिल सकता है। जीवन के हर फैसले में परिजनों की राय सहायक सिद्ध होती है। आपको अपनी जुबान पर नियन्त्रण रखना होगा। दैनिक जीवन में आप खूब मेहनत करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। मन का बदलाव तरोताजगी लाएगा। हितकारी योजनाएं व्यवसाय को बढ़ा सकती है। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। वित्तीय स्थिति में गिरावट आ सकती है इसलिए बचत करने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : अविवाहित प्रेमी जातक इस सप्ताह थोड़ा संयम से काम लें तो बेहतर रहेगा।

करियर के विषय में : पूर्व में किया गया निवेश लाभ दिखाएगा। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : खानपान पर विशेष ध्यान दें। फूड प्वॉइजनिंग से बचें। संतान का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपका आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। कारोबार मे निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कार्य का जबरदस्त दबाव होगा। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने का अवसर मिलेगा। किसी अच्छे काम के लिए कुछ दान भी कीजिए।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर के साथ संयम से रहें। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति होगी और तनख्वाह में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। थकान और आलस्य के कारण परेशानी हो सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी खास मकसद से यात्राएं हो सकती हैं। वाणी में संयम के साथ-साथ संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें। आमदनी बेहतर रहेगी और धन का आवागमन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी की वजह से आप पर निराशा तथा नकारात्मकता का भाव हावी हो सकता है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में मंगल प्रसंग आएगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी।

करियर के विषय में : बिजनेस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य रहेगी। उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। भावनाओं से ओतप्रोत बने रह सकते हैं। पूर्व की सुखद यादों को साझा कर सकते हैं। इस सप्ताह आप मित्रों में चर्चा का केंद्र बने रहेंगे। वैचारिक परिवर्तन होने से हल्कापन अनुभव करेंगे। बेवजह विवाद करने से बचें। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च के योग हैं। रिश्तेदार के बारे में अशुभ समाचार प्राप्त करने की संभावना है। आपका अपना व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की सलाह है। ऑफिस में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने से घर में भी शांति का वातावरण रहेगा। आपको नई जवाबदारी सौंपे जाने की भी संभावना है।

प्यार के विषय में : अपनी उलझनें पार्टनर पर न थोपें। खुद के स्वभाव और व्यवहार पर कंट्रोल करें।

करियर के विषय में : निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : नींद की कमी से भी परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर इस सप्ताह आप अच्छा आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। साहस, पराक्रम और सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। अपनों की मदद से इच्छित परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अतीत में बनाई गई योजनाओं को अमल में लाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। हो सकता है आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। सरकारी कामकाज में अपयश का सामना करना पड़ सकता है, सतर्कता बरतें।

प्यार के विषय में : प्रेमी के लिए कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियां पैदा करें। इससे आपके सम्बन्ध को नई गहराई मिलेगी।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कठोर परिश्रम से वह कठिन से कठिन कार्य को अपने पक्ष में कर लेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर आप सावधान रहें। किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र तथा परिवार के लिए नई योजना बनाएंंगे। प्रतिष्ठा तथा उन्नति के संतुलन बनाने का प्रयास होगा। नई विचारधारा का प्रभाव सामाजिक लाभ देगा। सम्पर्क में वृद्धि होगी। नौकरी हो या व्यवसाय या किसी भी क्षेत्र से जुड़े हो सफलता आपके कदम चूमेंगी। रुके हुए कार्य में गति की संभावना इस सप्ताह है। विशेष दृष्टिकोण से सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए मिले जुले लाभ का समय है। अधिक जोखिम से बचें। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आप संबंधों को मजबूत और स्थायी बनाने की कोशिश करेंगे।

करियर के विषय में : करियर को लेकर सावधान रहें, किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से कुछ ठीक रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो जाएंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह सप्ताह आपके किस्मत को बुलंद करने वाला होगा इसमें कोई शक नहीं है। जिससे आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में सफल होगे। धन निवेश में लाभ होगा। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में कुछ विवादों की स्थिति होगी। बच्चों एवं परिवार को पूरा समय देंगे। आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। भौतिक व ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को आसपास के लोगों की मदद मिल सकती है। आप अपने कामकाज में सफल रह सकते हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।

करियर के विषय में : नए बिजनेस या नौकरी का ऑफर मिल सकता है। स्टूडेंट्स को बहुत मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सिर दर्द और कफ रोग हो सकते हैं। अपनी सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जो छात्र या छात्राएं किसी टेस्ट कि तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं। नया वाहन या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह न खरीदें। कार्य योजना के अनुसार हो पाएंगे। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। धैर्य से काम लीजिये, संचार माध्यम से कोई सूचना मिलेगी। किसी की मेहमान नवाजी करने का अवसर मिलेगा, परिवार के अंदर सामंजस्य का वातावरण रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। आपके अंदर प्रेम की भावनाएं बढ़ेगी और आप इन भावनाओं को लव पार्टनर के साथ साझा भी करेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक वृद्धि के योग भी शुभ हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में रुचि कम रहेगी। विचारों में नकारात्मकता रह सकती है। विरोधी पक्ष सक्रिय होने से चिंता बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दोस्तों के साथ भ्रमण-मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। यदि आप किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हैं तो आपके सामने विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है। अगर आपके अन्दर साहस और बुद्धिमानी है तो आप इन लोगों से चर्चा-परिचर्चा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य का नाराज रहना भी आपको व्यथित करेगा। कोई कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोंरंजन का रंग छाया रहेगा।

प्यार के विषय में : जीवन साथी पर किया गया संदेह आने आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

करियर के विषय में : आपके कार्यक्षेत्र के अंदरूनी वातावरण में सुधार होगा।

हेल्थ के विषय में : मानसिक थकान रहेगी। पुराने रोगों भी परेशान कर सकते हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto won91 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online slot 4d slot jepang gaib4d slot gacor situs toto situs toto toto togel toto 4d hantutogel naruto 88 slot dana gacor sontogel login gaib4d ilmutoto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq toto slot toto slot situs toto situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki Slot Maxwin situs toto situs togel slot gacor toto slot toto1000 toto sbctoto https://injectcare.com/ situs toto link slot situs toto toto slot CONGOR4D Depobos dentoto toto amatogel situs togel naruto 88 toto tribun62 situs toto situs toto MAXWIN288 CUAN288 JHONBET77 tribun62 Slot Online pajaktoto rtp pajaktoto rtp RP888 rp888 TOTO SLOT https://esteticadentalavanzada.com/radiologia-dental.html https://www.reflex-health.com/index_shtml situs toto pajaktoto pajaktoto rtp pajaktoto slot slot toto slot777 https://vostokintur.ru/ MAXWIN288 SLOT HMSLOT99 slot deposit 1000 slot777 roma link login monk4d hoki99 traveltoto kepo66 91dewa link slot deposit pulsa tri https://aisleseatreview.com/category/theater/ https://www.lastchancetattoolv.com/about-us SBCTOTO joker123 https://thepetclub.net/pet-products/