Trending

साप्ताहिक राशिफल : इंतज़ार की घडी हुई ख़त्म , इन 4 राशिवालों को इस हफ्ते होगी बल्ले बल्ले

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 28 मई से 3 जून तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे, यदि आप जॉब की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। नये उपक्रम की शुरुआत करना आपके भविष्य के लिये लाभदायक होगा। सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, नई चीज़ को सीखने में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी, अपने परिवारजनों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : व्यावसायिक रुप से यह वक्त अच्छा रहेगा, कार्य में तरक्की के योग हैं। वित्तीय रुप से कमियां आपको परेशान कर सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा परन्तु पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि आपके मुसीबत में पड़ने या धोखा खाने की संभावना है इसलिए साझेदारी में काम करने से बचना होगा। प्रयासों में उम्मीद से कम सफलता मिलने की वजह से मन में अव्यवस्था और व्याकुलता बढ़ेगी। यदि आप किसी नए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं तो व्यवहार में कुशलता रखने की जरूरत है क्योंकि आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने की पूरी-पूरी आशंका है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से तनाव महसूस होगा और वरिष्ठों से अन-बन होगी, लेकिन सप्ताह के अंत तक इन सभी स्थितियों से राहत मिलेगी। पैसे का लालच न करें और सट्टेबाजी से दूर रहें।

प्यार के विषय में : शादीयोग्य लोगों के लिए शादी को लेकर सकारात्मक माहौल बन सकता है।

करियर के विषय में : सोच समझकर निवेश करें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : अनुशासित दिनचर्या के कारण आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने कार्यों को पूरी लगन और मेहनत से करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, अपने सहयोगियों पर भरोसा रखें। आपको सरकारी मामलों में कुछ उलझने आ सकती है। आप अपनी मेहनत और को बरकरार रखें परिवार में पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। उनको जल्द से जल्द समझाने की कोशिश करें। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है जो काफी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी साबित होगा। किसी भी कार्य में मित्रों की तरफ से बढ़िया मार्गदर्शन मिल सकेगा।

प्यार के विषय में : अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है।

करियर के विषय में : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के योग बनते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह तला हुआ खाना खाने से बचें यह आप को बीमार कर सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह पैसों का निवेश करने से बचना होगा क्योंकि हानि के संकेत हैं। पैसों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का रवैया आपको मुसिबत में डाल सकता है। पैसों की कमी की वजह से जरूरी कामों में रूकावटों के संकेत है। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। यदि आप परेशानी में हैं तो सही दिशा का चयन करने से आप चीजों को बिखेरने से बचा सकते हैं। जीवन को संतुलित करके और काम को व्यस्थित तरीके से करने की भावना को विकसित करना उलझनों को कम करेगा। कार्य और साहित्य में रुचि जागृत होगी।

प्यार के विषय में : जीवन साथी से विवाद करना रिश्तों में दूरियां बढ़ाएगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल बढ़ेगा लेकिन किसी प्रकार की गुंजाइश भी रह सकती है

हेल्थ के विषय में : संतान की सेहत को लेकर सचेत रहें और साथ में अपनी हैल्थ पर ध्यान दें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। आवश्यक निर्णय लेने के लिए यह सप्ताह शुभ है। विचारों में स्थिरता से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। भीतरी उर्जा बाहर लाने की कोशिश करें, आत्मविश्वास बढ़ेगा। कई यात्राओं में धन लगेगा। कोई भी कार्य में जोखिम लेने से बचें। धन को संचित करें आगे चलकर व्यापार वृद्धि में आपके काम आएंगे। कार्य का विस्तार करते हुए मित्रों को लाभ पहुंचाएंगे। समयानुसार सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में सत्ता के इनकम बढ़ने के चांस है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको कर सकती हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको किसी नये काम को शुरू करने में अपनों का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। यदि आप कोई नया कार्य शुरु कर रहे है तो काम में जरा भी लापरवाही ना बरतें वरना आपको हानि का बोझ भी उठाना पड़ सकता है। आपका इस सप्ताह किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा। जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। यह सप्ताह दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम से जुड़े हुए प्रत्येक कार्य पूर्ण होंगे। आप को नया प्रेमी मिलने के भी संकेत दिख रहे है।

करियर के विषय में : आपको नौकरी में कोई ऊंचा ओहदा मिलने का अवसर रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें। इस सप्ताह बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप महसूस करेंगे कि जीवन में सब कुछ सुचारू रूप से नहीं चल रहा है और हर कार्य योजना के विपरीत हो रहा है। आपके रास्तों में आने वाली छोटी-छोटी रूकावटें मन को विचलित करेंगी, लेकिन इस स्थिति में जल्द ही सकारात्मक परिवर्तन होने के आसार हैं और परिणाम भी आपके मन के अनुकूल होंगे। प्रतियोगिता परिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सफलता मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में कम बोलना बेहतर होगा क्योंकि थोड़ी सी कहा-सुनी आपको किसी बड़ी बहस में उलझा सकती है। धार्मिक स्तर पर आपकी आस्था बढे़गी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आप का प्रभाव और कद बढ़ेगा। अपने ज्ञान और योग्यता से आप नौकरी व व्यवसाय में तरक्की करेंगे और भविष्य में इसके और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। क्योंकि इस समय में सेहत कमजोर रह सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता रहेगा। हालांकि आर्थिक स्तर पर बहुत कोशिश करने के बाद परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपकी मेहनत की सराहना होगी। आपके घर में भी खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। राजकाज में सफलता मिलेगी। अपने कार्य में सम्मान और रोजगार के कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते है। इस सप्ताह आप अपने पुराने कामों को नया करने में अपना सारा समय लगा देंगे। परिणामतह आप इसमें काफी व्यस्त हो जायेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ो को इस सप्ताह प्रेम का आनंद मिलने की संभावना है।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले जातको के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत खिली-खिली सी रहेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी। आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा और आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे, हालाँकि आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा। महत्वपूर्ण कारणों से घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। संसाधन पर्याप्त रहेगा। सहकर्मियों को समर्थन मिलेगा। कामकाजी जीवन में प्रगति के कई मौके मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में थोड़ा तनाव भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : लंबी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह रोजगार के क्षेत्र में नई सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक धन मिलने की संभावना हैं। आस्था एवं आत्मविश्वास उल्लेखनीय कार्यों को आगे बढ़ा पाएंगे। वाणी व्यवहार में मधुरता रखें। सही समय पर, उचित प्रयासों के लाभ उपलब्ध होंगे। पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। सृजनात्मकता एवं सकारात्मकता को बल मिलेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य एवं सहजता रहेगी। यात्रा के कार्यक्रमों पर अचानक फैसले लेने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा। आपके संबंध मजबूत और स्थायी बनेंगे।

करियर के विषय में : नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। पढ़ाई के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें, पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह व्यापार में लाभ, नौकरी में प्रमोशन और आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आय के साधन बढ़ेंगे। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। रचनात्मकता और सकारात्मकता को मजबूत किया जाएगा। व्यक्तिगत जीवन में खुशी और आसानी होगी। अगर अतीत में आपने किसी को धन उधार दिया है तो आपको अपने पैसे वापस मिल सकते हैं। आपकी किस्मत चिट फंड या जुए के किसी अन्य रूप में आपको वितीय लाभ पंहुचा सकती है। बिजनेस में अच्छी तरह सोच-विचार कर किए हुए सौदे फायदा देंगे।

प्यार के विषय में : दूसरों का गुस्सा पार्टनर पर न निकालें। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। निवेश सोच-समझकर करें। सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी, सुखद वातावरण मिलेगा और कामकाज के प्रति आप समर्पित भाव बनाए रखेंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे, लोग आपकी कार्यक्षमता को सराहेंगे। चीज़ें आपके समर्थन में होंगी। विदेश व्यापार से लाभ होगा, आय बढ़ेगी। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, प्रयासों के अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की अनोखी अनुभूतियां होगी। परिवार में भी सब सामान्य होगा, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप का और आपके पार्टनर का रोमांटिक जीवन आनंदित रहने वाला है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा गंभीर रहने की आवश्यकता होगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor