राशिफल

राशिफल 28 मई 2018 : इन 4 राशिवालों के आज खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाज़े, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 28 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 28 May 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज आपको शांति पूर्वक व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका असर आपके ऊपर निगेटिव रहेगा, इससे बचें। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ेगा व उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। घरेलू जिंदगी में संतोष व सुख का अभाव महसूस हो सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

गणेश जी कहते हैं आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। शिखर पर पहुंचने के लिए आप इस समय हर संभव प्रयास करने की कोशिश करें अधिक लाभ होगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज रिश्तों के मामलों में सावधानी और समझदारी रखें। व्यावहारिक बातों को छोड़कर कोई बात आपको समझ नहीं आएगी। कोई ऐसी बात हर हालत में गोपनीय रखें, जो आपको पसंद नहीं है। किए गए कामों का नतीजा नहीं मिलने से आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अच्छे पद पर प्रमोशन मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कई लोगों के साथ मिलकर काम करें, ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आज गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर धीरे धीरे मजबूती आने की उम्मीद है। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर आपको पुरस्कार मिलेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपकी धड़कनें बढ़ा सकती है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापार क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज का दिन सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको आराम करने की जरूरत है। आप घरेलू मामलों के कारण परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन के विवादों का समाधान होगा। निवेश करने से बचना चाहिए। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। सेहत पर ध्यान दें। काम के बोझ के कारण थकान भी महसूस होगी। एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप कोई भी काम इच्छा से करना चाहते हैं उसमें आप सफल हो सकते हैं। अगर आप बिजनेस या व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ अवसर ला सकता है। बड़े लोगों से आप कनेक्ट हो सकते हैं। जनता के बीच के कार्यों से आय के साधन मिलेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलने से आय बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी आदि में उन्नति से भी आय में लाभ होगा। अपने व्यवहार और गुस्से पर काबू रखें आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। वही करें जो आपको उचित लगता हो। आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें। आज नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। वाणी पर काबू रखें। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। वर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं। इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के छात्र संगीत से जुड़े हुयें हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैचारिक दृष्टिकोण का सकारात्मक लाभ मिलेगा। नए कार्य में भी रुचि जाग्रत होगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। अन्य क्षेत्रों में निवेश का भारी लाभ मिलेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए भावनापूर्ण रह सकता है। भावना के प्रवाह में बह सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। एक नजदीकी रिश्तेदार खुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफी मददगार और ख्याल रखने वाला होगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। कार्य व्यापार में अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। लंबित कार्य बन सकते हैं। प्रस्तावों को समर्थन और स्वीकार्यता मिल सकती है। सभी सहयोगी होंगे। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव का होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button