रिलेशनशिप्स

लड़कियों को बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं ये 5 तरह के लड़के, कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें से एक..

लड़कियों पसंद नहीं आते हैं इस तरह के लड़के: हर किसी लड़के के जीवन में एक लड़की की आवश्यकता होती है। आजकल का हर लड़का यही चाहता है कि उसकी एक खुबसूरत सी गर्लफ्रेंड हो। कुछ लड़के इसके लिए प्रयास भी करते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है। जबकि कुछ लड़कों की किस्मत काफी अच्छी होती है, उन्हें बिना किसी मुश्किल के ही गर्लफ्रेंड मिल जाती हैं। अक्सर लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो फिटनेस का ज्यादा ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही कुछ लड़के कुछ बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिस वजह से लड़कियां उन्हें पसंद नहीं करती हैं।

सेहत का ध्यान ना रखने से आ जाती हैं कई बीमारियाँ:

लड़कियां किसी भी लड़के को बॉयफ्रेंड बनाने से पहले उसकी कुछ आदतों के बारे में पहले से ही जान लेना चाहती हैं। इनमें से सबसे पहली आदत है, फिट रहने की। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहुत आलसी प्रवृत्ति के होते हैं। वो अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते हैं। इस वजह से वह कई बार बिमारियों की गिरफ्त में भी आ जाते हैं। लड़कियां ऐसे लड़के को चुनती हैं जो हमेशा फिट रहता है और हर समय उनका ख़याल रखता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी हेल्थ पर हमेशा ध्यान देने की जरुरत होती है।

स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से घिरे लड़कों से दूर भागती हैं लड़कियां:

मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. अनामिका पापडीवाल कहती हैं कि लड़कों की कुछ ऐसी स्वास्थ्य स्थिति होती है, जिसे लड़कियां बिलकुल भी पसंद नहीं करती हैं। कई बार उनकी ये स्वास्थ्य समस्याएं उन्हें शर्मिंदा कर देती हैं। अगर इन समस्याओं को ठीक समय पर सही कर लिया जाये तो लड़कों को लड़कियां पसंद करने लगती हैं। डॉ. अनामिका के अनुसार लड़कों की इन 5 स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं की वजह से लड़कियां उन्हें पसंद नहीं करती हैं।

इस तरह के लड़कों को नहीं पसंद करती हैं लड़कियां:

*- जिनका पेट निकला होता है:

ऐसा कहा जाता है कि जिन लड़कों का पेट निकला होता है, वो बहुत आलसी होते हैं। उनकी इसी आदत की वजह से उनसे लड़कियां दूर रहने की कोशिश करती हैं।

*- खर्राटे लेने वाले लड़के:

अक्सर आने देखा होगा कि कुछ लोगों को रात को सोते वक़्त खर्राटे आते हैं। कुछ लोगों के खर्राटे इतने तेज होते हैं कि बगल वाले रूम में भी सुनाई देता है। जिन लड़कों को खर्राटे आते हैं, उन्हें भी लड़कियां पसंद नहीं करती हैं।

*- जिन लड़कों के शरीर से दुर्गन्ध आती हो:

अक्सर लो लोग साफ़-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, उनके शरीर से दुर्गन्ध आने लगती है। कुछ ऐसे भी आलसी लोग हैं जो गर्मी के दिनों में भी जल्दी नहाना पसंद नहीं करते हैं। जिन लड़कों की बॉडी से दुर्गन्ध आती है, लड़कियां उन लड़कों से दूर भागती हैं।

*- पीले दांतों वाले लड़के:

जो लोग अपने मुंह की साफ़-सफाई का ध्यान अन्हीं देते हैं, उनके दांत बहुत जल्दी पीले पड़ जाते हैं। जिन लड़कों के दांत पीले होते हैं, उन लड़कों को बहुत कम लड़कियां ही पसंद करती हैं। लड़कियों को हमेशा मजबूत और चमकदार दांत वाले लड़के ही अच्छे लगते हैं।

*- खराब बालों वाले लड़के:

जिन लड़कों के बाल खराब होते हैं, उन्हें भी जल्दी लड़कियां पसंद नहीं करती हैं। इसलिए लड़कों को अपने बालों का भी खास ध्यान रखने की जरुरत होती है।

Back to top button