विशेष

आख़िर बचपन में ही अपने बड़े भाई से क्यों अलग हो गए थे धोनी? जानिए ये अनकहा राज़

मुम्बई – भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर और विस्फोटक बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ज्यादातर लोगों को उनकी बॉयोग्राफी के जरिए पता चला। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की पर्सनल लाइफ के बारे में हमें उनकी बॉयोग्राफी से काफी कुछ पता चला। साल 2016 में तो धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी – एन अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके और उनके परिवार के बीच रिश्तों को दिखाया गया। इस फिल्म में धोनी की जिंदगी के कई अनकहे किस्सों को दिखाया गया था, लेकिन इसमें एक शख्स के बारे में ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया, वो थे धोनी के बड़े भाई। महेंद्र सिंह धोनी और उनके भाई के बीच रिश्ते कैसे हैं ये अभी भी एक पहेली है।

महेंद्र सिंह धोनी और उनके भाई के बीच रिश्ते

बॉयोग्राफी में हमने धोनी के क्रिकेटर बनने के पहले की जिंदगी में उनके परिवार को भी देखा। इस फिल्म में तो धोनी के माता-पिता और बहन नज़र आये। लेकिन, धोनी के बड़े भाई का इस फिल्म में जिक्र भी नहीं किया गया। कौन हैं धोनी के भाई? उनका माही से रिश्ता कैसा है? आइए आपको ये बता देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के एक भाई भी है, जो उनसे 10 साल बड़े है। लेकिन, सामान्य तौर पर उनके प्रशंसकों को नहीं पता है कि उन्होंने धोनी की जिंदगी में क्यो रोल निभाया था।

एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी फिल्म को देखने के बाद भी कई लोग महेंद्र सिंह धोनी और उनके भाई बीच के रिश्ते से अंजान है। निदेशक नीरज पांडे ने फिल्म में माही और उनकी बड़ी बहन जयंती के बीच के संबंध को दिखाया है। फिल्म में अंत तक नरेन्द्र सिंह धोनी का कोई जिक्र नहीं किया है, जिससे सभी सिनेमाकारों का मानना है कि पान सिंह धोनी और देविका माही के माता-पिता के सिर्फ दो बच्चे ही हैं।

कैसे हैं महेंद्र सिंह धोनी और उनके भाई के बीच संबंध

फिल्म में न दिखाये जाने पर नरेंद्र ने कहा था, “यह फिल्म निर्माता की पसंद होनी चाहिए। मैं क्या कह सकता हूं?” आपको बता दें कि धोनी के भाई, जो रांची में व्यवसायी हैं। उन्होंने कहा था कि मैं फिल्म में नहीं हो सकता क्योंकि मेरा माही के जीवन में ज्यादा योगदान नहीं है। मैं उनसे 10 साल बड़ा हूं। जब उन्होंने पहली बार बल्लेबाजी की थी, मैं जेवीएम श्यामली से बाहर था और 1991 के बाद से भी घर से दूर रहा था। मैं कुमौन (विश्वविद्यालय) में अल्मोड़ा में था। मैंने रांची को लौटने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी की थी। हालांकि, माही के जीवन में मेरे नैतिक योगदान हो सकते हैं, लेकिन इसे फिल्म में दिखाना बहुत मुश्किल होता।

क्या उन्होंने कभी स्कूली शिक्षा के दौरान या बाद में धोनी का खेल देखा था? इस सवाल के जवाब में धोनी के भाई नरेन्द्र ने कहा कि, “जब मैं छुट्टी के दौरान घर पर रहता था, तब मैंने उनको खेलते हुए देखा है।” नरेंद्र ने हालांकि, यह बताया कि माही को अपने बड़े भाई के साथ बिताया समय याद नहीं होगा क्योंकि वह उस वक्त काफी छोटा था। उन्होंने कहा कि आज हमें धोनी के ऊपर गर्व है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और उनके भाई नरेन्द्र धोनी एक दूसरे से अलग रहते हैं इसके बावजूद उन दोनों में कोई मनमूटाव नहीं है।

Back to top button