Trending

यह माह 3 राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की सौगात, बिजनेस में होगा फायदा

आपकी राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। इस वर्ष का तीसरा मास शुरू हो चुका है बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की साल का यह तीसरा महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज आपको मार्च महीने का ही राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें मार्च माह का यह राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आपको पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। यदि आप कोई न एक व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस महीने कर लीजिए यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। यदि आप किसी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता में लगे हुए थे तो आपको इसका परिणाम अवश्य प्राप्त होगा आपके लिए सबसे उत्तम होगा किसी ने प्रॉपर्टी में निवेश करना। आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको व्यग्र बनाएगी।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको सच्चा प्रेमी मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे है। आपको किसी की तरफ से शादी का प्रपोजल भी मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मतभेद के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़ा फायदा भी होगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपकी सेहत अच्छी रहेगी। ताजगी महसूस होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना व्यस्त स्वभाव का रहेगा। अपने निजी एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए आपको सही तरीके से समय को बांधने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की हासिल होगी। लेकिन साथ ही काम भी बढ़ेगा। जिनका खुद का व्यापार है, उन्हें इस महीने मुनाफा कुछ कम दिखाई दे सकता है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं। यह महीना संबंध सुधारने और पुराने गलतफहमी को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए एकदम उचित है। कई दिनों से मिल रही निराशा इस महीने समाप्त हो जाएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

प्यार के विषय में : आपका पार्टनर आपसे बेहद प्रेम करेगा और आपकी केयर करेगा।

करियर के विषय में : पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी।

हेल्थ के विषय में : बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा। खानपान पर कंट्रोल करेंगे। आयुर्वेद में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने आपके कौशल की अत्यधिक सराहना की जाएगी। व्यवसाय के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो की फायदेमंद साबित होगा। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बनेंगे। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। किसी को भी उधार देने से बचें। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रुके हुए कार्य बनेंगें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी करने वाले लोगों को खास सलाह है कि वो इस महीने अपने बॉस से न उलझें।

प्यार के विषय में : अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे तो दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

करियर के विषय में : बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : पुरानी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आपको व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन अच्छे होंगे तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही करें। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं तथा रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आप उनकी बातों को न केवल सुनेंगे बल्कि मांगलिक व समाजिक कामों में उन्हें निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा।

प्यार के विषय में : आप अपने साथी को अपनी प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे।

करियर के विषय में : यह महीना आपके करियर में प्रगति लेकर आएगा। आप अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे, चाहे वह निजी क्षेत्र में या व्यावसायिक क्षेत्र में हो।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

यह महीना थोड़ा कठिनाइयों वाला हो सकता है। यदि आप खुद का बिजनेस करते हैं तो किसी भी तरह का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। घरेलू विषयों में उदारता रखें इस महीने कोई आपको ठगने की कोशिश कर सकता है और उसकी पहचान यही होगी कि वह जो कुछ भी आपको ऑफर करेगा, वह बहुत आकर्षक होगा, आप उसके ऑफर को इस आकर्षण के, मोह या लालच के पर्दे को हटाकर देखें आपको आसानी से समझ में आ जाएगा कि वह आपको सिर्फ ठगने की कोशिश कर रहा है। धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन प्रेमी पर ज्यादा खर्चा भी हो सकता है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता और काम समय से पूरे न हो पाने से चिड़चिड़ापन रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : बदन और सिर दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है, पुरानी बीमारियां भी हो सकती हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काम के हिसाब से यह महीना आपके लिए अच्छा होगा। आप अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम होंगे। उत्तम समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। पर्याप्त धनार्जन करेंगे। कार्यस्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी और प्रमोशन या वेतन वृद्धि के रूप में पुरस्कार मिल सकता है। माह के प्रथम सप्ताह में नौकरी और शत्रुओं के बारे में सावधान रहें। कोई भी बड़ा कदम उठाने के पहले अपनी पैसों की स्थिति पर विचार कर लें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है।

प्यार के विषय में : इस राशि के लोगों को पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ के लिए महीना अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि के लोगों के लिए महीना अच्छे फल लेकर आएगा। लेकिन आपका गुस्सैल स्वभाव आपके लिए ही नुकसानदायक साबित होगा। चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमताओं का विकास होगा। आपके सोंच में बदलाव आएगा जिससे आपको सम्मान व यश की प्राप्ति होगी। तनावमुक्त माहौल का निर्माण होगा। बेरोजगारी की समस्या दूर होगी जो आपके उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन,अंत में सफलता सारी थकान दूर कर देगी।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके भावनात्मक संबंध गहरे हो जाएंगे। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा।

करियर के विषय में : इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपकी सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आपको आपको कार्यस्थल पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। आपकी इच्छा पूर्ण होने वाली है। धन से परिपूर्ण हो जाएंगे। काम के दबाव के कारण गलतियां करने की संभावना होगी। अपने साथी के साथ बातचीत करते समय आपको विनम्र रहना होगा। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं वह यात्रा का लाभ ले सकेंगे। जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं वह ख्याति प्राप्त करेंगे। अधिकारियों से अनबन हो सकती है। संतान की सफलता देखकर आपका मन खुश होगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

प्यार के विषय में : थोड़े मतभेदों के बाद भी संबंन्ध अत्यंत मधुर होंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम भरपूर प्राप्त होगा।

करियर के विषय में : रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। कारोबार बढ़ेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से बेहतर रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आप अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश करें जो किसी ऊंचे पद पर कार्यरत हों। उच्चाधिकारियों से कार्य को लेकर सराहना मिलेगी। बेवजह के होने वाले खर्चों पर रोक लगेगी। प्रगति के रास्ते में बाधाओं का सामना करेंगे। आपको दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। इस समय आपको कोई ऊंचा पद मिलने की पूरी संभावना है। नए लोगों से मुलाकात होगी जिसके बाद आपके जीवन में परिवर्तन आएगा। पैसों के मामले में आपके लिए बहुत अच्छा समय है। व्यापार में बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा। नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : अपनी भावनाएं पार्टनर से शेयर करेंगे। रिलेशन मजबूत होगा।

करियर के विषय में : नौकरी वाले लोगों के वेतन बढ़ने की संभावना है। नौकरी में आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। समय पर भोजन करें और पूरी नींद लें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह महीना आपको मिश्रित परिणाम देगा। आपको किसी चीज का उत्तराधिकारी घोषित किया जा सकता है। किसी भी काम को करते समय अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता होगी। व्यवसाय में शामिल लोगों को साझेदारी के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा। नौकरी या कारोबार से जुड़ी नई बातें पता चल सकती हैं। इस महीने आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार या घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने ये काम पूरा हो सकता है।

प्यार के विषय में : इस महीने लव पार्टनर से कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।

करियर के विषय में : कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोग हो सकते हैं। तली-भुनी चीजें और मसालेदार खाने से बचें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने कुछ खास लोगों का ध्यान आप पर और आपके कामकाज पर रहेगा। बड़े फैसले भरोसेमंद लोगों की सलाह लेकर ही करें। सोच- विचार करके ही आगे बढ़ें। रिश्तों की कोई अनबन सुलझ सकती है। आपके काम में कुछ बाधाएं हो सकती हैं। अपने परिवार के रिश्ते को बनाये रखने के लिए समझौते करने पड़ सकते है। भाई-बहनों के साथ कुछ बहस हो सकती है। जो लोग प्रशासन से परेशान चल रहे हैं उनको कुछ राहत मिलेगी। अपनी मधुर बोली से नए रिश्ते बनाएंगें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा आप तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही है।

प्यार के विषय में : अविवाहित प्रेमियों को इस महीने अचानक सरप्राइज मिल सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन जरूरी सहयोग भी आपको मिलेगा। आपके कामों से अधिकारी खुश रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आप किसी बड़े कार्य की योजना बनाएंगे। अपने आगामी रणनीति किसी को न बताएं। अन्यथा कार्यों में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपके काम में कहीं कोई गलती न हो। व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल होंगे। कारोबार में लाभकारी अनुबंध हो सकते हैं। परिवार में सभी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा आपके ऊपर लगातार नई जिम्मेदारियों का आगमन होगा।

प्यार के विषय में : यदि आप सिंगल हैं तो आपको इस महीने एक रोमांटिक पार्टनर मिलने की संभावना है।

करियर के विषय में : बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें। स्टूडेंट्स परेशान जरूर रहेंगे, लेकिन परेशानियों का हल मिल जाएगा।

हेल्थ के विषय में : आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 Winsortoto toto togel neototo ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor 988slot kari4d mekar99 sulebet mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel togel900 wika togel slot rp888 slot gacor slot gacor link slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo slot mahjong toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 japan168 benteng 786 piton 786 4d slot dana xyz388 situs toto toto slot vipslot55 slot dana pascol4d sulebet emas 55 slot gacor slot gacor asupantoto slot88 slot88 slot gacor pentastogel elegantoto gamtoto toto togel slot thailand toto togel demo slot situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya