विशेष

महिला विदेश गयी थी छुट्टियाँ मानने, वापस आकर घर का हाल देखा तो निकल पड़ी उसकी चीख़ें

लंदन: अक्सर कई बार लोग बाहर घूमने जाते हैं तो अपने घर में ताला लगाकर जाते हैं और जब वापस आकर घर का हाल देखते हैं तो वह बदला-बदला दिखाई देता है। ऐसा होना आम बात है, लेकिन इस महिला के घर के साथ जो हुआ, उसके बारे में आप भी जानकार हैरान हो जाएँगे। दरअसल ब्रिटेन की एक 45 वर्षीय महिला लम्बी छुट्टी मानने के लिए विदेश गयी हुई थी। बाहर लम्बी छुट्टी मानकर जब वह वापस आयी, तो अपने घर की हालत देखकर उसके होश उड़ गए।

कुछ लोगों ने घर को बदल दिया था गाँजे की फ़ैक्टरी में:


महिला ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके घर के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। महिला के घर के साथ जो हुआ, उसके बारे में जानकार यक़ीनन आप सोचने पर मजबूर हो जाएँगे। आपको बता दें लिवरपूल की रहने वाली तान्या लवेर्टे विदेश घूमकर जब वापस आयी और अंदर झाँककर अपने घर में देखा तो उसकी चीख़ निकल गयी। तान्या के आलीशान घर को कुछ लोगों ने मिलकर गाँजे की फ़ैक्टरी में बदल दिया था। इस समय तान्या की हालत ऐसी हो गयी है कि उसके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है।

बीच में ही टूर छोड़कर घर वापस आ गयी थी तान्या:

तान्या बाहर जानें से पहले अपने घर को सितम्बर में एक कोरियन परिवार को दिया था। इसके बाद तान्या एशिया के टूर पर निकल गयी। कुछ दिनों बाद उसके पड़ोस में रहने वाली उसके बॉयफ़्रेंड की माँ ने उसे बताया कि उसके घर के बाहर एक बड़ा पाइप दिखाई दे रहा है। उसके घर के साथ कुछ अजीब ना हो रहा यह जानकार तान्या अपना टूर बीच में ही छोड़कर वापस आ गयी। टूर से वापस आकर महिला ने जब पहली बार अपने घर के अंदर देखा तो वह चीख़ पड़ी। कुछ अपराधियों ने मिलकर उसके घर को गाँजे की फ़ैक्टरी में बदल दिया था।

पुलिस वालों ने नहीं की तान्या की कुछ ख़ास मदद:

अपराधियों ने मिलकर उसके घर के हर कमरे को गाँजे का खेत बना दिया था। उसके हर कमरे में गाँजे के पौधे उगाए जा रहे थे। केवल यही नहीं उसके घर के अंदर छेद करके बड़े-बड़े पाइप लगाए गए थे। इन पाइपों के ज़रिए बाहर से ताज़ी हवा अंदर लायी जा रही थी। पुलिस के अनुसार अपराधियों ने मिलकर यहाँ इतना गाँजा उगाया था, जिससे वह हर साल आराम से लगभग 8 करोड़ रुपए काम सकते थे। तान्या ने पुलिस के ऊपर आरोप लगते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में भी पुलिस वालों ने उसकी कोई ख़ास मदद नहीं की।

लगातार बैंक से नोटिस आ रहे हैं तान्या को:

पुलिस उसके घर पर छापा मारकर बस गाँजा लेकर चली गयी। अभी भी तान्या का घर रहने लायक बिलकुल भी नहीं है। तान्या ने आगे बताया कि उसनें जिस परिवार को अपना घर रहने के लिए दिया था वह अब ग़ायब हो चुका है। कुछ महीनों से उसके घर का किराया भी आना बंद हो गया था। अब तान्या के घर की हालत ऐसी हो गयी है कि उसे किराए पर भी नहीं दिया जा सकता है। अब तान्या को बैंक से लगातार नोटिस आ रहे हैं। अब उन्हें डर है कि बैंक उनके घर को नीलाम कर सकती है।

Back to top button