Trending

पैसों की कमी को दूर करना है तो राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, कुछ दिनों में होंगे फायदे

जीवन में पैसों की आवश्यकता सभी को है पर बहुत कम ही लोगों की ये जरूरत पूरी होती है .. वरना अधिकांश लोग इसके लिए संघर्ष करते रह जाते हैं । वैसे तो जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है पर कई बार जब हमारे किए गए प्रयास भी निर्थक हो जाते हैं तो इसके लिए हमारी परिस्थितियां और भाग्य भी जिम्मेदार होता है.. ऐसे में इसमें सुधार के लिए हम ज्योतिष का सहारा ले सकते हैं। दरअसल ज्योतिष में पैसों की कमी को दूर करने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं उनमें से एक है अपनी राशि अनुसार मंत्रों का जाप । आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप पैसों की कमी दूर करने के लिए अपनी राशि अनुसार मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

मेष-

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इस राशि के जातकों के लिए हनुमान जी की पूजा अर्चना फलदायी होती है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को प्रतिदिन ऊं हनुमते नमः का जप करना चाहिए। इससे आय के नए स्त्रोत बनते हैं और धन लाभ होता है।

वृषभ-

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है.. इस राशि के लोगों के लिए मां दुर्गा की पूजा करना श्रेयस्कर है।साथ ही इस राशि के जातको को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए ऊं दुर्गादेवयै नमः का जाप करना चाहिए

मिथुन-

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना हितकारी है। मिथुन राशि के लोगों को धन सम्बंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए ऊं गणपते नमः का प्रतिदिन जाप करना चाहिए।

कर्क-

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और ज्योतिष अनुसार चंद्रमा पर भगवान शिव का राज है। इसलिए कर्क राशि के जातको को धन लाभ के लिए शिवजी का पूजा-अर्चना करनी चाहिए और साथ ही ऊं नमः शिवाय का जप लाभकारी होता है।

सिंह-

सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह माना जाता है। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को प्रतिदिन सूर्यदेव की पूजा लाभकारी होती है.. इससे शरीर में नव ऊर्जा और शक्ति का प्रवाह होता है।साथ ही इस राशि के जातकों को लिए ऊं सूर्याय नमः का जाप करना चाहिए।

कन्या-

कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह को माना गया है। ऐसे में कन्या राशि को लोगों के लिए भी भगवान गणेश का पूजन शुभफलदायी माना जाता है। कन्या राशि के लोगों को हर दिन दो बार ऊं गं गणपते नमः का जप करना चाहिए।

तुला-

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। ऐसे में तुला राशि के जातकों के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा अराधना फलदायी है। तुला राशि के जातकों को हर दिन ऊं महा लक्ष्म्यै नमः का जप करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक-

वृश्चिक राशि का राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है। ऐसे में मंगल को प्रसन्न रखने के लिए वृश्चिक राशि के लोगों को हनुमान जी का पूजन करना चाहिए । साथ ही प्रतिदिन ऊं हं हनुमते नमः का जप करना चाहिए .. इससे शारीरिक परेशानियों के साथ धन संबंधित समस्याओं को भी समाधान होता है।

धनु-

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है।ऐसे में धनु राशि के जातकों के लिए भगवान विष्णु की अराधना लाभकारी मानी जाती है.. साथ ही इस राशि के जातको को ऊं श्री विष्णवे नमः का जप करना चाहिए.. इससे पैसे सम्बंधी दिक्कते दूर हो जाती हैं।

मकर-

मकर राशि का स्वामी शनि को माना जाता है। ऐसे में शनिदेव और हनुमान जी का पूजन मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहता है। साथ ही इस राशि के लोगों को हर दिन ऊं शम् शनिश्चराये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए ।

कुंभ-

शनि इस राशि के भी स्वामी माने जाते हैं। शनि के गुरु भगवान शंकर माने जाते हैं, इसी कारण से कुंभ राशि के लोगों को भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। ऊं महामृत्युंजय का पाठ हर दिन करना धन लाभ और झगड़ों के अंत के लिए लाभकारी माना जाता है।

मीन-

मीन राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है और इस राशि के जातकों को भगवान नारायण की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही ऊं नारायणा नमः और ऊं गुरुवे नमः का जप करना लाभकारी होता है। इससे पैसे संबंधी परेशानियों का अंत होता है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn