राशिफल

अगर सुबह उठते ही मिलने लगे ये खास संकेत, तो जल्द मालामाल होने वाले हैं आप

कहा जाता है कि किस्मत का कोई भरोसा नही होता। न जाने कब कौन राजा से रंक और रंक से राजा बन जाये कहा नहीं जा सकता। वैसे तो ज्यादकतर किसी के जीवन की परेशानियों और दरिद्रता को अच्छे कर्म और कठीन परिश्रम से खत्म किया जा सकता है। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हे हर काम को पूरा करने के लिये सभी कोशिशें करने के बावजूद सफलता नहीं मिलती है। अक्सर देखा जाता है कि हजार कोशिशों के बावजूद कुछ लोग सभी कामों में सफलता पाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है किसी कि किस्मत का अच्छा होना। आज हम आपको ऐसी ही सुबह के कुछ शुभ संकेत बताएंगे जिनका होना आपके लिए आर्थिक दृष्टी से काफी फलदायी होता है।

यदि आपको धन की परेशानी है, नौकरी में दिक्कत आ रही है, प्रमोशन नहीं हो रहा है या आप अच्छे करियर की तलाश में हैं तो सुबह उठने का बाद यहां बताये गये संकेतों पर ध्यान दिजिए। ये वो संकेत हैं जिनसे किसी की किस्मत कब बदलने वाली है इसका पता चलता है। सुबह के कुछ शुभ संकेत आपको भविष्य में होने वाली भाग्यवृद्धी को दिखाता है। ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है जो अपनीकिस्मत से संतुष्ट हो। अमूमन ऐसे लोगों के मन में सिर्फ यही ख्याल आता है कि आखिर उन्हें ऐसा मौका कब मिलेगा, जब उनकी किस्मत उनका साथ देगी और वो अमिर बन पाएंगे। तो आइये आपको बताते हैं कि सुबह के कुछ शुभ संकेत क्या हैं जिनको महसूस कर आप भी जान सकते हैं कि आपकी किस्मत कब बदलने वाली है।

सुबह के कुछ शुभ संकेत

#1

सुबह के कुछ शुभ संकेत में सबसे बड़ा शुभ संकेत किसी महिला को सुबह घर से निकलते वक्त लाल साड़ी और पूरा श्रृंगार किये हुए देखना होता है। ये एक ऐसा शुभ संकेत है, जो बेहद शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत है कि आपके ऊपर महालक्ष्मी की कृपा जल्द होने वाली है।

#2

अगर आप सुबह के वक्त घर से बाहर किसी जरुरी काम से निकल रहे हो और आपको रास्ते में नारियल, फूल या मोर दिखे तो ये इस बात का संकेत है कि आपकी किस्मत के द्वार जल्द ही खुलने वाले हैं।

#3

सुबह के कुछ शुभ संकेत में सुबह आंख खुलते ही दूध या दही से भरे बर्तन दिखे तो यह आपकी किस्मत का पूरा साथ देने का संकेत है। इसलिए इस दिन आपको हर काम में सफलता मिलती है।

#4

हिन्दु धर्म में मंदिर को सबसे शुभ स्थान माना गया है। अगर आप सुबह उठे और आपको मंदिर की घंटियों या फिर शंख की आवाज़ सुनाई दे को आपके भाग्यउदय का संकेत है।

#5

सुबह के कुछ शुभ संकेत में गन्ना दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। अगर आपके साथ ऐसा हो तो आपको धन लाभ होने वाला है।

#6

इसके अलावा, सपने में नदी, हरियाली या मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है।

#7

गाय का दर्शन बेहद शुभ माना जाता है। अगर सुबह गाय का दर्शन हो जाये तो आपको उस दिन हर काम में सफलता मिलती है।

#8

सरसों के खाकर घर से बाहर निकलना वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेहद शुभ होता है। जिस कार्य के लिए आप बाहर जा रहे हैं वो जरुर पूरा होता है।

#9

घर से बाहर निकलते वक्त दूध से बनी चीजें या दही दिखाई देना या फिर खाकर निकला बेहद शुभ माना जाता है। सफलता आपके कदम चूमेंगी और बिगड़ा हुआ काम भी बन जायेगा।

#10

घर से बाहर निकलते वक्त या फिर सपने में सुनहरे या सफेद रंग का सांप दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है।

Back to top button