Trending

साप्ताहिक राशिफल : इन 5 राशिवालों की इस हफ्ते आ सकते हैं अच्छे दिन, 4 को हो सकती है मुश्किलें

साप्ताहिक राशिफल 19 फरवरी : आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 19 फरवरी से 25 फरवरी तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह सप्ताह आप के लिए नया रोमांस व ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी व व्यापार में मनचाहा बदलाव मिलेगा। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। इससे संबंध मजबूत हो सकते हैं।

करियर के विषय में : सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों की मदद मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है। आपके दोस्त आपके घर आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उनके साथ मिल कर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लगातार मिलते कार्य के कारण आप सफल बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले इस सप्ताह खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जो छात्र या छात्राएं किसी टेस्ट कि तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं। नया वाहन या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह न खरीदें। कार्य योजना के अनुसार हो पाएंगे। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। धैर्य से काम लीजिये, संचार माध्यम से कोई सूचना मिलेगी। किसी की मेहमान नवाजी करने का अवसर मिलेगा, परिवार के अंदर सामंजस्य का वातावरण रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। आपके अंदर प्रेम की भावनाएं बढ़ेगी और आप इन भावनाओं को लव पार्टनर के साथ साझा भी करेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक वृद्धि के योग भी शुभ हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अचल संपत्ति से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नए क्षेत्रों में भाग्य आजमाने का मौका तलाशेंगे। संबंधों का लाभ लेना विशेष प्रयास रहेगा। आपको सुख सुविधाओं की कमी खल सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने में आ रही अड़चन समाप्त होगी। व्यसनों से बचें एवं मीठा बोलें। इस समय खर्चों में भी बढोतरी होने के संकेत हैं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप कामयाबी की उम्मीद रख सकते हैं, प्रयास करते रहें। शिक्षा संबंधी कार्य के लिये यात्रा करना पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के लिए इस समय विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह बिजनेस या नौकरी में कोई नई शुरुआत हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : लंबें समय से चली आ रही किसी बिमारी से निजात मिल सकती है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मानसिक उलझनों में कमी आएगी। प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। धार्मिक कार्य करने से आपको आगे प्रगति के लिए ऊर्जा मिलेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा क्योंकि उनको अच्छा अवसर मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : खाने में थोड़ी सतर्कता बरतें। बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के लिए आने वाला सप्ताह शुभफलदायी है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। दैनिक कार्यों में अनियमितता बनेगी। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग आगे बढ़ेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से दौड़ लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। आपकी महत्वकांक्षा बढे़गी और उसकी पूर्ति होगी, बड़े भाई बहन का सहयोग बना रहेगा। बुद्धि द्वारा कार्य पर विजय प्राप्त होगी। मित्रों से सहयोग की आशा न करें, तो अच्छा रहेगा। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और गैर-जरूरी नुकसान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ।

प्यार के विषय में : आपके पार्टनर आप पर शक कर सकते हैं, जहां तक हो उनसे झूठ बोलने से बचें नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस में अच्छा लाभ होने के भी योग हैं।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा हो।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपके कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढ़िया काम करें। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। कोई उपलब्धि आपके खाते में जुड़ सकती है, अकस्मात ही ढेर सारा धन मिलने के योग है।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कदर करें और उनका सम्मान भी करें इससे आपके बीच के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

करियर के विषय में : कम्प्यूटर विषयों से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप अपने पराक्रम से धन कमाने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों की प्रवृत्ति रहेगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए खुशी का सबब साबित होगा। नवीन योजनाएं अमल में लाने का समय है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रभावशाली महानुभावों से परिचय होगा। परिवार में खुशहाल वातावरण रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजनक यात्रा व खेलकूद से मन प्रसन्न रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में तनाव व गलतफहमी रहेगी।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस के लिए सामान्य सप्ताह है। स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य हो सकता है। पुरानी बीमारी को लेकर लापरवाही न करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह कुछ नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिल सकता है। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। इस सप्ताह नए संबंधों की शुरुआत होने की संभावना रहेगी। धन लाभ होने की भी संभावना है लेकिन राह में चुनौतियां भी आएंगी। अकेलापन आपको जकड़ने की कोशिश कर सकता है, इसे खुद पर काबू न करने दें बाहर जाकर कुछ दोस्तों के साथ समय बिताएँ।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है।

करियर के विषय में : बिजनेस में भी किसी से अनबन हो सकती है। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान जरूर रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : योग का सहारा लें जो शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाएगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने कार्यों को पूरी लगन और मेहनत से करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, अपने सहयोगियों पर भरोसा रखें। आपको सरकारी मामलों में कुछ उलझने आ सकती है। आप अपनी मेहनत और को बरकरार रखें परिवार में पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। उनको जल्द से जल्द समझाने की कोशिश करें। कार्य और साहित्य में रुचि जागृत होगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है जो काफी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी साबित होगा। किसी भी कार्य में मित्रों की तरफ से बढ़िया मार्गदर्शन मिल सकेगा।

प्यार के विषय में : अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है।

करियर के विषय में : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के योग बनते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह तला हुआ खाना खाने से बचें यह आप को बीमार कर सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रोजाना की खटपट इस सप्ताह खत्म हो जाएगी।

करियर के विषय में : नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : लापरवाही से चोट लगने की संभावना है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 Winsortoto toto togel neototo ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor 988slot kari4d mekar99 sulebet mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel togel900 wika togel slot rp888 slot gacor slot gacor link slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo slot mahjong toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 japan168 benteng 786 piton 786 4d slot dana xyz388 situs toto toto slot vipslot55 slot dana pascol4d sulebet emas 55 slot gacor slot gacor asupantoto slot88 slot88 slot gacor pentastogel elegantoto gamtoto toto togel slot thailand toto togel demo slot situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya