Trending

राशिफल 16 फरवरी 2018 : शुक्रवार का दिन इन ४ राशिवालों के लिए रहेगा बेहद ख़ास, होगा ये फायदा

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शुक्रवार 16 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 16 February 2018.

Rashifal 16 february 2018, 16 february horoscope, 16फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 16 फरवरी

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : Rashifal 16 february 2018

आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज कर देगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पैतृक व्यवसाय में हिस्सेदारी मिल सकती है। आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। आज आपके क्रोध से आप के बने हुए काम बिगड़ सकते हैं और आज किसी से पैसों का व्यवहार ना करें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : Rashifal 16 february 2018

आज क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। आज का दिन आनंद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। परिजनो व मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे। ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी से राहत मिलेगी। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान के योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान होगा। वाहन संभलकर चलाएं। अधूरे कार्य कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपको परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें, समय उत्तम है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। मनमुटाव से बचें। शिक्षा में प्रगति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। फालतू कामों व बातचीत में समय नष्ट करने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। अध्ययन में रुचि जगेगी।

Rashifal 16 february 2018, 16 february horoscope, 16फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 16 फरवरी

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : Rashifal 16 february 2018

आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। सोच-समझकर व्यय करें। आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े हों सकते है, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें, इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। यात्रा संभव है। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं। भी नया काम शुरू करने जा रहे हैं उसमें भी लाभ होने का अच्छा संयोग बनने वाला है। रुके हुए और सोचे हुए काम पूर्ण होने लगेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : Rashifal 16 february 2018

आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। इसलिए अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज आप स्वयं को भीड़ में आगे लाने की कोशिश न करें, तो बेहतर रहेगा। बल्कि आप दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करें। खुद आगे आने की कोशिश करेंगे, तो दूसरे आप पर आसानी से हावी हो जाएंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : Rashifal 16 february 2018

आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक़्त देंगे। आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी, आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ होगा। परिजनों के साथ रहकर आज आपको मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायीं होगा। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : Rashifal 16 february 2018

आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। किसी बीमारी से आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है। मित्रों या जीवन साथी से सम्बंध मधुर होंगे। नए व्यापार या नौकरी की संभावना बन रही है। मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे कुछ मतभेद भी होंगे लेकिन आपस में निपटा लेंगे। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढ़ने के भी योग हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में यात्रा आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : Rashifal 16 february 2018

आज कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नज़रअंदाज़ ना करें। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। आज आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आज आपके दुश्मन शांत रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। परिवर्तन से लाभ होगा। रूके हुए काम समय से पूरे होंगे। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login