राशिफल

राशिफल 6 फरवरी 2018 : आज से इन 5 राशिवालों को अच्छे दिन शुरू, बुरे समय हुआ ख़त्म

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज 6 फरवरी मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 6 February 2018.

Rashifal 6 february 2018, 6 february horoscope, 6 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 6 फरवरी

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आज का दिन आप अपने ऑफिस या फिर परिवार के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। आप इस अवसर का लाभ उठाएं और दूसरों की मदद करें। इस मदद के लिए वह आपको ढेर सारी दुआएँ देंगे। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। लेन-देन के मामले में आरोप लग सकते हैं। भीतरी उर्जा बाहर लाने की कोशिश करें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें, अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह दिन आपको और आपके परिवार को खुशी और सुकून देगा। कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाजा है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके लिये बेहतर होगा कि नित्य योगाभ्यास करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं, यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। बडों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

गणेश जी कहते है आज आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो सही मायने में आपकी इज्जत करे और आने वाले समय में खूब खुशियां दें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। मन की द्विधाएँ आप में निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी।

Rashifal 6 february 2018, 6 february horoscope, 6 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 6 फरवरी

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। तनाव कम करने के लिए आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दूसरों की सलाह लें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। जरूरत में अपने ही सहयोग करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। रुकी हुई पदोन्नति मिलने के आसार हैं अनुकूल पद प्राप्ति का प्रबल योग है। परिवार में किसी बड़ी चिंता से राहत मिलेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। वाद विवाद में संयम रखें। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक परिश्रम से सामान्य परिणाम मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे बिना मांगे ही मदद मिलेगी कर्ज लेने से बचें आपकी वजह से यदि कोई परेशानी में है तो उसे परेशानी से निकालने का प्रयास करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। परिवारजनों और भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को खुद पर छाने न दें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार से खुशी मिलेगी। धन का लाभ होगा। मित्रों से स्नेह बढेगा। सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार होगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन पर खर्च संभव है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। अपने व्यवहार से अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाने में सफल रहेंगे। आज कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्यों में बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। किसी से झगड़ा न हो जाएं इसका ध्यान रखें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की कोशिश करें। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है जिसके कारण मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। लोगों से मेलमिलाप बढेगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button