विशेष

भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियाँ, कर देती हैं आपने लीवर को कमजोर

बुजुर्गों ने कहा है कि इंसान के जीवन का सबसे बड़ा गहना उसका स्वास्थ्य है। हर व्यक्ति के लिए उसका स्वास्थ्य बहुत जरुरी होता है। जो स्वस्थ्य नहीं रहता है, उसके जीवन में कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग तरह-तरह की बिमारियों से ग्रसित हैं। कोई मधुमेह की समस्या से पीड़ित है तो कोई पेट की समस्या से। कई लोग तो गंभीर बिमारियों से भी पीड़ित हैं, जिसमें उनकी जान को खतरा बना हुआ है। कुछ बिमारियों का तो आजतक इलाज संभव नहीं हुआ है।

आधुनिक युग में लोगों की जीवनशैली तेजी से बदल रही है। बदलती जीवनशैली की वजह से लोगों में कई बदलाव आये हैं। लोगों के खान-पान की आदतों में भी बदलाव आया है। हर रोज हर व्यक्ति कई गलतियाँ करता हैं, लेकिन उसकी कुछ गलतियों का बुरा असर उसकी सेहत पर पड़ता है। हालाँकि कोई भी नहीं चाहता है कि उसकी सेहत खराब हो। लेकिन अनजाने में ही व्यक्ति कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठता है। पेट सम्बन्धी समस्याओं का सामना ज्यादातर लोगों को करना पड़ रहा है।

लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। सही तरह से सेहत का ख़याल ना रख पाने की वजह से लोगों को लीवर सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लगभग हर व्यक्ति करता है। आपकी यह गलतियाँ आपके लीवर को कमजोर कर देती हैं। लीवर शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जिसके 500 से ज्यादा काम हैं। यह खून को साफ़ करने के साथ ही शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर करता है। ऐसे में अगर लीवर खराब हो जाये तो क्या होगा, यह बताने की जरुरत नहीं है।

आपकी ये गलतियाँ कर देती हैं लीवर को खराब:

कुछ लोगों की आदत बन जाती है कि वह हर बात पर तनाव में चले जाते हैं। लेकिन तनाव की स्थिति आपके लीवर के लिए हानिकारक होती है। एक शोध के अनुसार तनाव और चिंता लीवर सम्बन्धी बिमारियों का कारण बनता है। गुस्सा करने से लीवर का एनर्जी फ्लो रुक जाता है।

व्यायाम करना एक अच्छी आदत होती है। इससे शरीर के सारे अंग स्वस्थ्य रहते हैं। व्यायाम ना करने से लीवर कमजोर होने लगता है। लगातार व्यायाम करने से लीवर को डिटॉक्सीफिकेशन की प्रक्रिया में मदद मिलती है। इसलिए जानकारों के अनुसार व्यायाम हर व्यक्ति को करना चाहिए।

खान-पान का उचित ध्यान ना देने और पोषक तत्वों की कमी होने पर भी आपके लीवर डैमेज हो सकते हैं। गलत खान-पान की आदत से आपके लीवर पर फैट इकठ्ठा होने लगता है। जो आपके लीवर को कमजोर कर देता है।

आजकल लोग काम के दबाव में कम सोते हैं। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही हानिकारक होता है। पर्याप्त नींद ना लेने से लीवर की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई शोधों से यह बात सामने आई है कि कम नींद लेने से लीवर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पड़ता है, जिससे वह कमजोर होने लगता है।

शरीर को हर रोज कम से कम 8 गिलास पानी की आवश्यकता पड़ती है। पानी की कमी से बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है, जिसका सीधा असर लीवर पर पड़ता है। धीरे-धीरे इससे आपका लीवर कमजोर होने लगता है।

Back to top button