राशिफल

घर में रखें मिट्टी के बर्तन, सेहत के साथ किस्मत भी संवर जाएगी

आधुनिकता और पश्चिमी सभ्यता की होड़ में हम अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति पूरी तरह भूल चुके हैं जबकि देखा जाए तो हमारी प्राचीन परम्पराएं आज भी हमारे लिए बेहद कारगर साबित हो सकती हैं और ऐसी ही एक पुरानी परम्परा है घरों में मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करने की। पहले घरों में मिट्टी के बने बर्तनों में ही खाना पकाया और खाया जाता था क्योंकि ये सेहत के साथ ज्योंतिष की दृष्टि से भी लाभकारी माना गया है। जी हां, ये शायद आप ना जानते हों पर घर में रखे मिट्टी के बर्तन आपका भाग्य भी बदल सकते हैं। दरअसल शास्त्रों में मिट्टी के बर्तनों को बहुत पवित्र और शुभ माना गया है। वास्तु की माने तो है कि घर में मिट्टी के बर्तन होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर की सुख-समृद्धी बनी रहती है.. आज हम आपको घर में मिट्टी के बर्तन रखने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आजकल लोग भगवान की धातु की बनी मूर्तियां ही खरीदते हैं जबकि अगर आप पूजा के लिए मिट्टी की बनी मूर्ति घर में लाते हैं तो इससे आपके घर में हमेशा बरकत रहती है।

मूर्ति के अलावा भी मिट्टी के सजावटी बर्तन जैसे हैंगिंग लैम्प्, फ्लावर पॉट को रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं। ऐसे सजावटी चीजों को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सौभाग्य आता है।

वही घर में रखें मिट्टी के बर्तन से आपको कई लाभ मिलते हैं जैसे कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होने के साथ वास्तु के अनुसार भी शुभ फलदायी होता है। घर में अगर मिट्टी के बर्तन होते हैं तो वो बुरी नजरों का प्रभाव कम कर आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं.. इनसे आपके घर और ऑफिस में सुख-समृद्धी का वास होता है।

आपने देखा होगा कि विवाह के मौके पर पूजा के लिए इस्तेमाल किए जानें वाले सभी बर्तन मिट्टी के होते हैं.. दरअसल इनका प्रयोग भी शुभ फल पाने के उद्देश्य से ही किया जाता है।

वास्तु के अनुसार घर में उत्तर पूर्व दिशा में घड़े में पानी भरकर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

वही वास्तु के अनुसार तो अगर घर का कोई सदस्य तनाव या फिर किसी मानसिक समस्या का शिकार है तो ऐसे में उसे घड़े में रखा पानी पीना चाहिए। वास्तु की माने तो ऐसा करने से उसकी मानसिक बीमारी जल्द ही दूर हो जाती है।

Back to top button