विशेष

जानिये क्यों विराट और अनुष्का ने भारत की वजाय इटली में की शादी, वजह जान रह जाएंगे दंग

विराट और अनुष्का की शादी का वेडिंग वेन्यू रहा इटली के टस्कनी में मौजूद दुनिया का दूसरा सबसे महंगा बोर्गो फिनेशिटो रिजॉर्ट, हालांकि, इस शाही शादी में कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। मगर, विरुष्का अपने दोस्तों और उन रिश्तेदारों का दिल नहीं तोड़ना चाहतो जो शादी का हिस्सा नहीं थे। शायद इसीलिए दोनों ने 21 तारीख को दिल्ली और 26 तारीख को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। दोनों की तरफ से पूरी सेरेमनी को सीक्रेट रखा गया, लेकिन शादी होने के बाद दोनों ने अलग अलग फोटो ट्वीट कर शादी की पुष्टी की। इसके बाद तो सोशल मीडिया में दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो एक के बाद एक कर आने लगे लेकिन क्या आपको पता है विराट और अनुष्का ने शादी के लिए सीक्रेसी क्यों बरती। क्या वजह है जो इतनी दूर जाकर शादी की दोनों ने। तो आईए न्यूज ट्रेंड बताता है आपको इसके पीछे की वजह…

क्रिकेट टीम के उम्दा कप्तान विराट कोहली ग्राउंड पर भले ही बेहद आक्रामक और खुलकर खेलने में विश्वास करते हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं। अनुष्का के साथ संबंधों को लेकर भले ही उन्होने एक दो बार अनुष्का का नाम लिया हो, लेकिन ज्यादा कुछ बोलने से हमेशा बचते रहे हैं। विराट जानते हैं कि टीम इंडिया के कैप्टन होने के नाते वो देश दुनिया में विख्यात हैं, और देश के किसी भी कोने में देश की मीडिया उनको ढूंढने में जरा देर नहीं लगाती। ऐसे में भारत से दूर शादी करने का निर्णय लिया।

इंडियन क्रिकेट टीम का पूरे साल व्यस्त कार्यक्रम रहता है खुद विराट छुट्टी लेकर शादी के लिए गए थे। ऐसे में अगर भारत में शादी होती तो पूरी टीम के खिलाड़ी शामिल होते ऐसे में दौरे पर भी असर पड़ता और साथ ही लोगों को मैनेज करने के साथ खिलाड़ियों का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता। वो नहीं चाहते थे की कोई दखल और टीम को कोई दिक्कत हो।

अनुष्का शर्मा और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा दोनों करीबी दोस्त हैं। कहा जाता है कि अनुष्कार आदित्य से पर्सनल मैटर शेयर करती हैं, शादी को लेकर उन्होने बात की थी जिसके बाद आदित्य ने इटली में शादी की सलाह दी थी। बता दें कि आदित्य भी 2014 में रानी मुखर्जी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। बाद में फोटो सामने आई थीं। इसीलिए अनुष्का और विराट ने उनकी बात को मानते हुए सुर्खियों से बचने के लिए इटली के मिलान स्टेट के टस्कनी में शादी रचाने का निर्णय लिया।

देश और विदेश की मीडिया की नजर विराट और अनुष्का की शादी पर थी। विराट-अनुष्का जानते हैं कि वे उनकी हाईप्रोफाइल शादी में मीडिया में जबर्दस्त कवरेज की होड़ मच जाती। इसके चलते सेरेमनी को मैनेज करने में परेशानी होती, हर जगह मीडिया से बचपाना मुश्किल हो जाता। इसके लिए उन्हें कोई ज्यादा व्यवस्थाएं नहीं करनी पड़ीं।

इटली के टस्कनी के में सात फेरे लेते वक्त दोनों के परिवार और चुनिंदा दोस्त शामिल हुए। विराट और अनुष्का एक्ट्रेस अगर भारत में शादी करते तो ज्यादा मेहमान बुलाने पड़ते। दोनों के मिलाकर कम से कम संख्या हजार लोगों की हो जाती ऐसे में रश्मों रिवाजों को निभाने से लेकर मेहमानों का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता। ये महसूस होता कि फलां शख्सियत को नहीं बुला पाए इस लिए दोनों ने इस संभावना को ही खत्म कर दिया। साथ ही शादी सीक्रेट तरीके से नहीं हो पाती। कार्ड बंटते ही शादी का शोर शुरु हो जाता।

Back to top button