बॉलीवुड

सोनम कपूर ने पीरियड्स को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा – मेरी दादी बचपन में कभी…

मुम्बई – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में एक इंवेट के दौरान पीरियड्स को लेकर एक बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है। सोनम ने पीरियड्स पर अपनी दादी के विचार शेयर किये हैं। सोनम ने बताया है कि कैसे उनकी दादी पीरियड्स के दौरान बचपन में उनपर कई तरह की बंदिशें लगाया करती थीं। सोनम जो बातें कही है वो वाकई में उनके साथ हुई और आज वो इस बात को लेकर दुनिया के सामने अपनी बत रख रही हैं।

सोनम ने एक इंवेट के दौरान बताया है कि कैसे उनकी दादी पीरियड्स के दौरान बचपन में उनपर कई तरह की बंदिशें लगाया करती थीं और कई जगहों पर उन्हें जाने से रोकती थीं। सोनम ने बताया की जब वो छोटी थी तो उनकी दादी ने उन्हें किचन और मंदिर में जाने से साफ मना कर रखा था। दरअसल, ये सब बातें सोनम ने लड़कियों के पीरियड्स को लेकर लोगों की सोच पर हमला करते हुए बताई। सोनम के मुताबिक, जब शहर की लड़कियों पर इतनी पाबंदी लगाई जाती हैं तो गांव में लड़कियों पर  जाने कितनी पाबंदियां लगाई जाती होंगी।

लड़कियों पर पीरियड्स के दौरान लगाये जाने वाली पाबंदी पर सोनम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, भारत में लोग पीरियड्स के बारे में बात करने से डरते हैं। वो इस टॉपिक पर कुछ भी कहना नहीं चाहते हैं। इस दौरान सोनम ने अपने साथ हुए एक वाकये का जिक्र किया जब वो माहेश्वर में फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब वहां के लोग को लेकर बात करने से कतराते थे। पीरियड्स के दौरान लड़कियों पर तमाम बंदिशे लगाई जाती थी। उन्होंने कहा कि एक पब्लिक फिगर जब ऐसे मुद्दो पर कुछ कहता है तो लोगों पर असर जरूर पड़ता है, इसलिए वो अपनी बात सामने रख रही हैं।

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने अक्षय कुमार के साथ ‘पैडमैन’ की शूटिंग मध्य प्रदेश के माहेश्वर में पूरी की है। आपको बता दें कि सोनम से पहले करीना कपूर खान भी पीरियड्स पर अपनी बात रख चुकी हैं। हालांकि, सोनम कपूर ने पहली बार महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात नहीं रखी है वो अक्सर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बोलती रही हैं। सोनम ने कई बार यौन शोषण जैसे मुद्दों पर भी खुलकर कहा है। सोनम जल्द ही हमें ‘पैडमैन’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में नज़र आएंगी।

Back to top button