राजनीति

पाकिस्तान करवा रहा पक्षियों से जासूसी, बॉर्डर से पकड़े गए बाज का हुआ ऑपरेशन तो निकली ये चीज

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच कैसे रिश्ते हैं यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है। बॉर्डर पर हमेशा पाकिस्तानी जासूसों को पकड़े जाने की बात की जाती है। पाकिस्तान भारत की जासूसी करवाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाता रहता है। लेकिन पाकिस्तान इस हरकत को भी अंजाम दे सकता था, इसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। पाकिस्तान अब भारत की जासूसी पक्षियों से करवा रहा है। जो आये दिन सीमा पर पकड़े जाते हैं। हाल ही में भारतीय सीमा पर एक बाज पकड़ा गया है।

जब बाज की जाँच के दौरान उसका ऑपरेशन किया गया तो उसके अन्दर से जो चीज मिली उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के पक्षियों को भारतीय सैनिकों ने पकड़ा हो। नवम्बर में भारतीय सीमा पर एक बाज पकड़ा गया था। उसके बाद बाज को राजस्थान के बीकानेर स्थित जंतु चिकित्सालय में लाया गया। बाज को देखकर ही काफी अजीब लग रहा था। उसकी पूंछ में एक एंटीना और पैरों में छल्ले लगे हुए थे।

उसपर UAE के साथ ही दो मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। जब सुरक्षा अधिकारीयों ने बाज का एक्सरे करवाया था उसके अन्दर माइक्रो चीप होने की जानकारी मिली। उसके बाद बाज का ऑपरेशन करके माइक्रो चीप को बाहर निकाला गया। अब चीप को जाँच के लिए जयपुर भेजा गया है। अप्रैल में सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक कबूतर को भी जासूसी करते हुए पकड़ा था। कबूतर को खासतौर से ट्रेंड किया गया था। कबूतर पर कुछ नम्बरिंग भी की गयी थी।

उससे पहले जनवरी में भी एक ऐसा ही कबूतर पकड़ा गया था, जिसके ऊपर नम्बरिंग की गयी थी। 2016 में भी पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान सीमा से सटे हुए इलाके से एक कबूतर पकड़ा था। कबूतर के पंजे में एक धमकी भर नोट भी था। जिसपर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दी गयी थी। संदेश में उर्दू भाषा में लिखा था कि, “मोदी हम 1971 वाले लोग नहीं हैं… अब बच्चा-बच्चा भारत के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है।“ पंजाब पुलिस का कहना था क‍ि सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को यह कबूतर पठानकोट में उस जगह द‍िखा था पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एयरफोर्स बेस पर हमला किया था।

Back to top button