राजनीति

पुलिस को देखते ही फफक कर रो पड़ी लड़की और खोला देह व्यापार करवाने वालों का घिनौना राज

पटना: हाल ही में पटना पुलिस ने डाकबंगला चौराहे के पास स्थित एक होटल में छापेमारी करके देह व्यापार का धंधा करने वालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल के मैनेजर संजय कुमार और वेटर रामाश्रय यादव को मौके से गिरफ्तार किया। गुरुवार की रात हुई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरे से झारखण्ड की एक लड़की को भी बरामद किया। पुलिस को देखते ही लड़की फफक-फफककर रोने लगी और अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता लड़की ने बताया कि उसे काम देने के बहाने पटना बुलाया गया था। पहले उससे यह कहा गया था कि अगर काम पसंद आये तो करना नहीं तो लौट जाना। होटल में आने के बाद उसे यहाँ बंधक बना लिया गया। वह घर वापस जाना चाहती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लड़की को चार दिनों तक कमरे में ही बंद करके रखा गया और उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया गया। उसे इसके बदले तीन हजार रूपये रोज मिलते थे।

लड़की ने आगे बताया कि वह होटल से कई बार भागने की कोशिश भी कर चुकी है, लेकिन हमेशा रूम के गेट पर किसी ना किसी का पहरा होता था। पुलिस के रेड मारे जाने के बाद लड़की लगातार रोती रही। लड़की को इस बात का डर था कि कहीं इस बारे में उसके घर वालों को ना पता चल जाए। जब पुलिस होटल पहुँची तो होटल के मैनेजर ने किसी लड़की के होने से साफ़ इनकार कर दिया।

जब पुलिस ने होटल की तलाशी शुरू की तो सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ गयी। लड़की ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई बयाँ कर दी। अपनी पोल खुलता देख मैनेजर वहाँ से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोंच लिया। सूत्रों के अनुसार इस होटल में देह व्यापार का काम काफी समय से चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को इसके बारे में सूचनाएं मिल रही थी। कमरे से पुलिस को देह व्यापार के कई साक्ष्य भी मिले हैं।

Back to top button