दिलचस्प

यह मासूम पपी अनोखे अंदाज में भाग रहा था शेल्टर होम से,भागने की वजह अभी बनी है राज..देखें वीडियो

यह काफी समय से चला आ रहा है कि इस पृथ्वी पर जिसका प्रभाव होता है, वही राज करता है। उसी की चलती है और सभी लोगों को ना चाहते हुए भी उसी का सुनना पड़ता है पहले यह प्रथ्वी भयानक और बड़े खूंखार जानवरों की थी। इसपर उन्ही का हुकुम चलता था। वो जिसे चाहते थे उसे छोड़ते थे और जिसका मन करता था उसका शिकार कर लेते थे। कुछ ऐसे भी जानवर हुए हैं, जो प्रारंभ से ही पीछे चलने का काम करते रहे हैं। इन्ही में से एक है कुत्ता।

आप तो जानते ही हैं कि कुत्ता इंसानों का सबसे वफादार जानवर होता है। कुत्ते हर समय अपने मालिक की रक्षा करता है। वह काफी चौकन्ना होता है, शायद इसी वजह से कुत्ते को रात के रखवाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में कुत्ते को कुछ लोग जानवर की तरह नहीं बल्कि अपने बेटे की तरह या उससे भी बढ़कर प्यार देते हैं। लेकिन हर कुत्ते को यह प्यार नसीब नहीं होता है।

प्यार की कमी और आसरे के आभाव की वजह से कुछ कुत्तों को शेल्टर होम का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन यह सच है कि शेल्टर होम रहने के लिए काम आता तो है लेकिन उसमें घर वाली बात नहीं होती है। यह बात केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी अच्छी तरह से समझते हैं। ऐसे ही एक कुत्ते का बच्चा शेल्टर होम से भागने का प्रयास कर रहा था, क्योंकि उसे वहाँ रहना बिलकुल भी पसंद नहीं था। हालांकि असली वजह क्या थी, अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

वह अपने जालीदार पिंजरे से भागने के लिए जाने कितनी बार प्रयास करता रहा, लेकिन हर बार वह नाकामयाब हो जाता रहा। वह भागने में कामयाब भी हुआ या नहीं यह भी नहीं कहा जा सकता है। यह घटना किसी आवारा कुत्तों के शेल्टर होम की है। वहाँ इस मासूम कुत्ते के भागने के प्रयास को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो जमकर वायरल हो गया।

वीडियो देखें:

Back to top button