विशेष

मिलिए इस अजीबो-गरीब चोर से, फेरारी चुराकर पेट्रोल भरवाने के लिए माँग रहा था भीख,हो गया गिरफ्तार

इजरायल: यह दुनिया विवधता से भरी हुई है और यहाँ कई तरह के लोग देखने को मिलते हैं। इस दुनिया में इमानदार लोग भी हैं तो वहीँ कुछ बेईमान लोग भी हैं। कुछ शरीफ लोग भी हैं तो कुछ इतने बड़े चोर हैं कि उनके बारे में जानकर आप हैरान हो जायेंगे। चोर के लिए चोरी करना जैसे कोई पवित्र काम होता है। चोर भी कई तरह के होते हैं। कुछ चोर दिन में ही हाथ साफ़ कर देते हैं जबकि कुछ हाथ की सफाई दिखाने के लिए रात होने का इंतज़ार करते हैं।

कुछ इतने भयानक और बड़े चोर होते हैं कि वह छोटी चीजों को चुराते ही नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही बड़े चोर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप सच में हैरान हुए बिना नहीं रह सकते हैं। इजरायल के पेरेज़ रंगेल ऐसे ही खतरनाक चोरों में से एक है। पेरेज़ को पुलिस ने फेरारी 458 चुराने के जुर्म में उस समय गिरफ्तार किया जब वह पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पम्प पर गिडगिडा रहा था। उसके पास पैसे नहीं थे। उसे इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि इस सुपर कार में पेट्रोल भरा कैसे जाता है।

जब पुलिस cctv फुटेज देखकर उसे गिरफ्तार करने मौके पर पहुँची तो वहाँ से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पास के ही एक हॉलिडे इन के पीछे झाड़ियों में छुपा हुआ पाया। पेरेज ने इस बात से इनकार किया कि उसने कार चुराया है। जबकि पुलिस ने कहा कि उसके पास कार के चुराने के सबूत मौजूद हैं। सबूत के तौर पर पुलिस ने एक वीडियो फुटेज पेश किया, जिसमें साफ़-साफ़ दिख रहा था कि दो हप्ते पहले यह कार एक वर्कशॉप में खड़ी थी।

उस दिन वर्कशॉप का कर्मचारी कार की चाबी अगली सीट पर भूल गया था। फुटेज में आफ तौर पर देखा गया कि रंगेल कार चुराते समय फेरारी की जैकेट भी पहने हुए था। अब पेरेज़ के लिए मुश्किलों की बाढ़ आने वाली है। उसे कार चुराने के जुर्म में सजा और 2 लाख डॉलर तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। जबकि कार के मालिक के लिए यह ख़ुशी का समय है। उसे कार चुराने के दंड में मिली राशी के साथ बीमे की रकम भी मिलेगी।

Back to top button
?>