विशेष

इस युवक को मिला जंगली सूअर से कुछ ऐसा, बन गया शहर का सबसे अमीर इंसान

चीन: हम इंसान जिस चीज़ को नकारा समझ कर फेंक देते हैं, कईं बार वही चीज़ हमारे लिए सबसे लाभकारी सिद्ध हो जाती है. कहते हैं कि हर चीज़ की अपनी कोई न कोई खासियत जरुर होती है. भले वह सोना हो या पीतल, दोनों अपने आप में काफी महत्व रखते हैं. लेकिन, कईं बार ऐसा भी होता है कि हमारे पास सबसे कीमती चीज़ होती है परन्तु हम उस चीज़ की वैल्यू समझ ही नहीं पाते. कुछ ऐसा ही अजीबो गरीब किस्सा हमारे सामने आया है. जहाँ चीन के Ju County नामक एक गाँव का युवक रातो रात अमीर बन गया. जिसकी वजह जंगली सूअर था. दरअसल, इस व्यक्ति को मांस खाना बहुत पसंद था इसलिए वह अक्सर सूअर जैसे कईं अन्य जानवरों को पका कर खाया करता था. परन्तु एक दिन जब वह सूअर को पका रहा था तो उसको उसमे से एक अजीबो गरीब चीज़ दिखाई दी. जिसको उसने सम्भाल कर रख लिया. तब वह शक्स इस बात से अनजान था कि यही चीज़ उसको करोड़पति बनने का राह दिखाएगी. चलिए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या था…

दरअसल, चीन के इस व्यक्ति को सूअर पकाते वक्त उसकी आंत में से एक पत्थर समान चीज़ प्राप्त हुई थी. जिसको उसने सम्भाल कर रख लिया और अपने साथ शंघाई ले गया. शंघाई आकर उसने Bo Chunlou नामक एक्सपर्ट को ये पत्थर दिखाया तो उसने बताया कि जिसको वह चार इंच का एक पत्थर समझ रहा था, वह असलियत में 450,000 पाउंड (करोड़ रूपये)की कीमत रखता था. चुनलू को जब इसकी कीमतका पता चला तो वह दंग रह गया. फिलहाल चुनलू ने इस पत्थर को नीलाम करने का मन बना लिया है. आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मामूली पत्थर दिखने वाला ये पदार्थ असलियत में बेजोर था.

विज्ञान की माने तो बेज़ोर(Bezoar) सूअर जैसे कईं अन्य जानवरों में पाया जाता है. अगर ये सूअर की आंत में से निकले तो ये काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है. जानकारी के अनुसार बेज़ोर से कईं तरह की दवाईयां तैयार की जाती है. साथ ही ये कईं तरह के ज़हर का तोड़ बनाने के लिए इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. ये दुनिया भर में बहुत कम मात्रा में मिलता है. शायद इसी लिए इंच के बेज़ोर की कीमत भी कईं करोड़ रूपये रखी गयी है.

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अगर ये बेज़ोर किसी जानवर की आंत में मिले तभी ये फायदेमंद साबित होता है. और अगर ये आंत की जगह उनके पेट में मिले तो इसका कोई उपयोग नहीं है. साथ ही अगर ये बेज़ोर नामक पदार्थ किसी जानवर ख़ास करके सूअर के पेट से मिले तो इसकी कोई कीमत नही मिल सकती.

Back to top button