दिलचस्प

आखिर, मिल ही गया दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान, ताकत देखकर सिर चकरा जाएगा

नई दिल्ली – आपने हॉलीवुड फिल्म हल्क तो देखी होगी। अरे वही हल्क जो विशालकाय शरीर का मालिक है। लेकिन आज हम आपको फिल्मी नही बल्कि हकीकत में हल्क से मिलने का मौका दे रहे हैं। तो आप बताइये की अगर हकीकत में हल्क से मिलने का मौका मिल जाये तो आप क्या करेंगे। हम जिस इंसान से मिलवाने जा रहे हैं वो कोई फिल्मी हल्क नहीं बल्कि यूक्रेन का रहने वाला एक शख्स है, जिसकी विशालकाय शरीर को देखकर हर कोई हैरान है।

वैसे तो दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो खुद को दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान होने का दावा करते हैं। लेकिन, हम जिस शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, वो वाकई में दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान है। इस इंसान की ताकत देखकर आप सच में विश्वास नही कर पाएंगे। यूक्रेन में रहने वाला ये शख्स वाकई में दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान है। आपको बता दें कि यह ताकतवर इंसान अपनी लेग की एक्सरसाइज कार से करना है। ये इतना ताकतवर है कि कंधों पर घोड़े को उठा लेता है। इसके अलावा ये इंसान बच्चों और लड़कियों को गुच्छा बनाकर एक हाथ से उठाकर एक्सरसाइज करता है।   

यूक्रेन का रहने वाले इस शख्स को हल्क कहा जाता है। इस शख्स के विशालकाय शरीर को देखकर हर कोई हैरान है। इसकी ताकत देखकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। यह 24 वर्षीय शख्स इन दिनों चर्चा में हैं। कुछ लोगों ने इन्हें हरक्यूलिस और हल्क जैसे उपनाम भी दिये हैं। इस शख्स को दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान माना जा रहा है। आपको बता दें कि इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 175 के इस शख्स की शरीर इतनी बड़ी है कि उनकी गर्दन दिखाई ही नही देती है।

 

इस शख्स की डाइट की बात करें तो ये रोजाना 1.6 किलोग्राम मीट, छह कप चावल और पास्ता खाते हैं। इनका खानपान इतना महंगा है, कि इनके एक टाइम के खाने में 10 परिवार खाना खा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये पांच हजार से सात हजार कैलोरी का भोजन हर दिन करते हैं। नाश्ते में यह शख्स तीन भुने हुए अंडे, दो ब्राउन टोस्ट, बींस और अन्न और फल खाता है। आप इनकी ताकत का अंदजा वीडियो देखकर खुद ब खुद लगा सकते हैं और आपको हमारी बातों पर यकीन भी हो जायेगा। देखिए वीडियो –

Back to top button