समाचार

दुनिया की सबसे शक्तिशाली बेटी इवांका ने रखा भारत में कदम, सुरक्षा में 10 हजार से ज्यादा सैनिक

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की लाड़ली बेटी और उनकी सलाहकार इवांका भारत पहुँच चुकी हैं। जानकारी के अनुसार इवांका कल लगभग 5 बजे सुबह ही भारत के हैदराबाद में पहुँची थीं। इवांका यहाँ महिलाओं के हक़ की बात करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार इवांका ग्लोबल इंटरप्रेंयोर समिट में हिस्सा लेने के लिए आयी हैं। भारतीय पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इवांका ने भारत आने के बाद कहा कि दोनों देश एक साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। इस समय दोनों मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं।

जैसे ही इवांका भारत पहुँची उनका भव्य स्वागत किया गया। इवांका यहाँ पर 28 नवम्बर से लेकर 30 नवम्बर तक रहेंगी। इवांका की सुरक्षा के लिए यहाँ कड़े इंतज़ाम किये गए हैं। इवांका के साथ अमेरिकी डेलिगेशन ग्लोबल इकोनोमिक समिति में हिस्सा लेने के लिए आ रहा है। इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इवांका की सुरक्षा की दृष्टि से पुरे शहर को भारी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया की गयी है। उनकी सुरक्षा के लिए 10 हजार से ज्यादा सेना के जवानों को तैनात किया गया है। केवल यहीं नहीं इवांका की सुरक्षा टीम में 50 डॉग स्क्वायड और 40 तोड़फोड़ रोधी बल की टीमों को भी शामिल किया गया है।

इवांका की इस सुरक्षा को भेदना लगभग नामुमकिन है। सुरक्षा में लगे जवानों के पास रूस में बने राइफल और आधुनिक हथियार हैं। बताया जा रहा है कि तेलंगाना कमांडोज दरगूनोव स्नाइपर से भी लैश होते हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा भेजी गयी तीन बुलेटप्रूफ लिमोजिन भी इवांका की सुरक्षा के लिए भारत आये हैं। इवांका इन्ही कारों से भारत में दौरा करेंगी। इवांका के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं की गयी। इवांका का स्वागत विशेष फूलों से किया गया, जो थाईलैंड, बैंकॉक, सिंगापुर, इंडोनेशिया और बैंगलोर से मंगाए गए थे।

इवांका से मिलने वालों का ताँता लगा रहेगा लेकिन दौरे के दौरान उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जायेगा। जो लोग इवांका से मिलेंगे उनकी लिस्ट पहले ही तैयार कर ली गयी है। जो लोग इस लिस्ट में शामिल हैं, केवल वही इवांका से मिल पाएंगे। इवांका हैदराबाद में रुकेंगी। हैदराबाद के जिस होटल में वह रुकेंगी, उसका खुलासा नहीं किया गया है। इवांका जिस होटल में रुकेंगी, उसमें किसी और को नहीं ठहराया जायेगा। यहाँ जवानों को तैनात किया जायेगा। होटल में आने-जाने वाले हर व्यक्ति और चीज की जाँच की जाएगी।

इवांका भारत में आकर विशेष भोजन ग्रहण करेंगी। इवांका के खाने के लिए ताज होटल से अलग-अलग सेफ को बुलाया गया है। हर डिश को अलग-अलग सेफ ही बनायेंगे। जानकारी के मुताबिक इवांका के लिए कटलेट भी बनाया जायेगा। इवांका सोने और चाँदी के बर्तन में खाना खायेंगी। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के अनुसार इवांका के इस तीन दिवसीय दौरे के शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं। इस सम्मलेन में अमेरिका और अन्य देशों के 1500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इवांका 29 नवम्बर की शाम को लौट जायेंगी।

Back to top button