Trending

राशिफल 20 -26 नवंबर: जानिए इस हफ्ते खुलेंगे किस के किस्मत के ताले और किन को होगी परेशानी

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप अपने साहस के बल पर संपत्ति और सफलता को प्राप्त करेंगे। पुरानेेे मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आपकी दयालु प्रवृत्ति आपको चारों दिशाओं में समान दिलाएगी ईमानदारी का गुण आपने सदैव रहता है यह आप के सम्मान को बढ़ाएगी। इस सप्ताह आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ खुशनुमा माहौल बिताने का मौका मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे जमीन जायदाद से लाभ होगा।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह रोमांच से भरपूर होगा। लेकिन आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह नई उम्मीदें लेकर आएगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह नए विचार मन में आएंगे, मन एक साथ कई कार्यो को करने के लिए प्रेरित करेगा लेकिन आप अपने कार्य पर ध्यान दे और उसे ही मन लगाकर करें समय अच्छा आने वाला है। आत्मनियंत्रण बढ़ेगा। श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। मित्रों से भेंट होगी। मन में कुछ चिंता रहेगी। पारिवारिक जीवन में मन-मुटाव संभव है। ईमानदारी से आप जो काम करते है वो करें। वाहन, भूमि से संबंधित आपके कुछ काम बन सकते है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको जरूरी काम करते समय जीवनसाथी का सहयोग लेना पड़ेगा।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह खाने-पीने में ध्यान रखें नहीं तो पेटदर्द, उल्टी, और फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपको किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना है। आप किसी भी छोटी मोटी बातों में ना उलझें। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनों के साथ भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी। व्यवसाय की स्थिति से चिंता होगी। क्रोध पर संयम रखना अति आवश्यक है। नए दोस्त बनेंगे जो आपके कारोबार में आपकी खूब मदद करेंगे। लोगों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : आपके परिवार वाले आपका पक्ष समझेंगे व आपका प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा।

करियर के विषय में : आपको इस सप्ताह नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको घेर सकती हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने कार्यों को पूरी लगन और मेहनत से करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, अपने सहयोगियों पर भरोसा रखें। आपको सरकारी मामलों में कुछ उलझने आ सकती है। आप अपनी मेहनत और को बरकरार रखें परिवार में पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। उनको जल्द से जल्द समझाने की कोशिश करें। कार्य और साहित्य में रुचि जागृत होगी। किसी भी कार्य में मित्रों की तरफ से बढ़िया मार्गदर्शन मिल सकेगा।

प्यार के विषय में : अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है।

करियर के विषय में : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के योग बनते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह तला हुआ खाना खाने से बचें यह आप को बीमार कर सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा हो सकता है। व्यापार में लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जिससे अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

प्यार के विषय में : आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : सिंह राशि वालों को इस सप्ताह नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुबह उठकर योगा करें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार आपका सामान्य चलेगा। परिवार में हल्की अनबन हो सकती है। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। शत्रु चिंतित करेंगे। संपत्ति से लाभ होगा। निवेश तथा नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। अजनबियों पर विश्वास न करें। राजकीय व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे एवं सहयोग मिलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं।

प्यार के विषय में : उम्मीद है कि आप इस सप्ताह अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाकर बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह व्यापार व्यवसाय में अनुकूल वातावरण बनेगा।

हेल्थ के विषय में : लंबी यात्रा करने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको पूर्व में किए काम का लाभ मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफल रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार और धन लाभ होगा। लोगों से तकरार हो सकती है, जिसके कारण आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, ज्यादा वाद विवाद ना करें। जल्द ही आपके दिन अच्छे आने वाले। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह काम काज की वजह से अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़ेगा।

करियर के विषय में : नौकरी वाले लोगों पर वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा बरस सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में लापरवाही न करें। काम की अधिकता सेहत बिगाड़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आनंद करें और अतीत को भुलाकर भविष्य की सोचें। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। यात्रा आनंददायक रहेगी। जबरदस्त ऊर्जा व उत्साह से भरे रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर और परिवार के लोगों से मिले प्यार में आप इस सप्ताह डूबे रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा युवाओं के लिए प्रमोशन के योग बनते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह बेहतर गुजरने वाला है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप नवीन विचारों और प्रयोगों को महत्व देंगे। सृजनात्मकता, संवेदनशीलता और प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यावसायिक लाभ में इजाफा होगा। भ्रम से शुरू हो सकता है। आध्यात्मिक झुकाव वाला व्यक्ति आपकी बचाव में आ सकता है व्यक्ति आपको मार्गदर्शन करेगा। आप उनकी सलाह का पालन कर सकते हैं। अपने व्यवहार की समीक्षा करना आवश्यक है। सप्ताह के अंतिम चरण में आप परिवार को अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करेंगे।

प्यार के विषय में : प्यार की नजर से यह सप्ताह आपके लिए सुनहरा साबित होगा।

करियर के विषय में : आप अपनी आय को पूरक करने के लिए दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप को मानसिक तनाव और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे जिनसे आपको प्रशंसा तो मिलेगी ही साथ ही भविष्य के लिए भी बहुत लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत स्वार्थ हावी रह सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सम्मान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक मीटिंग सकारात्मक दिशा में जाएगी। परेशानियों का अंत होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। व्यापारिक निर्णय लेने में आसानी रहेगी। सेवा-पूजा और दया भावना के बढ़ने के साथ-साथ धर्म के प्रचार में भी अपना बढ़िया योगदान दे सकेंगे।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनते हैं।

करियर के विषय में : आपको कारोबार में जल्द ही लाभ प्राप्त होने के योग है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पर कम से कम ध्यान देने से बुखार या मामूली दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप बड़ी कुशलता के साथ अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी से धन की प्राप्ति हो सकती है। आध्यात्मिक क्षेत्र में एक नई सोच का जन्म हो सकता है। सरकारी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कोई उपहार मिल सकता है। मान सम्मान बढ़ेगा। कर्ज संबंधी समस्याओं से निपटारा होगा। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी। वाहन सुख मिलेगा। संपर्कों के जरिए प्रगति के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ एकदम बोरिंग चल रही है इसमें नयापन लाने के लिए आपको कुछ हटकर करना होगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को उनके सहकर्मियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत से समझौता न करें वरना किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। घर में धार्मिक कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा। साझेदार व्यापार में धोखा कर सकते हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। पार्टनरशिप के व्यापार में भी आपको थोड़ी चिंता रहेगी। आपके विचारों में भी सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।

प्यार के विषय में : कोई बात आपके प्रेम संबंधों में दरार डाल सकती है इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।

करियर के विषय में : आपका कारोबार बढ़ेगा पर धीरे-धीरे कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जिनका आप बखूबी सामना करेंगे।

हेल्थ के विषय में : अगर आप अपनी सेहत के साथ समझौता करोगे तो बीमार हो सकते हो। बाहर का खाना खाने से बचें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto