बॉलीवुड

वीडियो: करन ने KRK को दिए थे पैसे, अजय देवगन को बदनाम करना था लक्ष्य

ट्वीटों की एक चौंकाने वाला श्रृंखला में, अभिनेता अजय देवगन ने “स्वयंभू आलोचक” कमाल राशिद खान (KRK) पर उनकी आने वाली फिल्म शिवाय को पैसे लेकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। एक ऑडियो क्लिप में, KRK ने कहा कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने उसे 25 लाख रुपये का भुगतान किया जिसमें उसे करण की फिल्म, ए दिल है मुश्किल (ए डी एच एम) की बड़ाई और अजय देवगन की शिवाय की बुराई करनी थी। ये दोनों फिल्में इस साल दिवाली पर रिलीज हो रहीं हैं।

वैसे तो इस तरह की घटनाएं बॉलीवुड में आम हैं, लेकिन इस बार इस गंदे मजाक का जवाब अजय देवगन ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिये दिया, जिनमे एक ऑडियो क्लिप अटैच्ड है। इस क्लिप में  कुमार मंगत पाठक, जो शिवाय के  निर्माता है ने कमाल को फ़ोन किया था, जिसे उन्होंने रिकॉर्ड कर लिया था। इस क्लिप में भी KRK अजय की खुल कर बुराई करते नज़र आये और उन्हें ढोंगी बताया। यहाँ भी KRK अजय की बुराई और कारन की बड़ाई से नहीं चूका। देवगन द्वारा जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में उन्होंने करण जौहर के इस मामले में शामिल होने की वास्तविकता की माँग की है।

खुद सुन ले इस ऑडियो क्लिप में क्या कहा है KRK ने-

Back to top button