राजनीति

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी: दुनिया में तबाही लेकर आएगा साल 2018? क्योंकि, भूत-प्रेत कब्र से..

नई दिल्ली – हो सकता है आपने नास्त्रेदमस का नाम सुना हो और उनके बारे में जानते हो। लेकिन अगर आप नास्त्रेदमस को नहीं जानते तो आपको बता दें कि नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के एक छोटे से गांव में हुआ था। नास्त्रेदमस को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 16वीं शताब्दी में कविताओं के जरिए दुनिया के बारे कई भविष्यवाणियां की थीं, जो आज तक बिल्कुल सही साबित हुई हैं। Nostradamus predictions about 2018 us north korea.

 विनाशकारी साबित होगा 2018

फ्रांस के चर्चित भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2018 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं, जो अगर सच हो जाती हैं तो दुनिया में तबाही तय है। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के बाद लोगों को नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर फिर से यकीन होने लगा है। आपको यहां बता दें कि अब-तक नास्त्रेदमस ने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं वो सब सच हो चुकी हैं। इसलिए अगर नास्त्रेदमस की 2018 को लेकर की गई भविष्यवाणी सच होती हैं तो आने वाला साल दुनिया के लिए तबाही का साल हो सकता है।

क्या है नास्त्रेदमस की भविष्‍यवाणी?

दरअसल, नास्त्रेदमस ने अपनी किताब ‘द प्रोफेसीज’ में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है, जिसके मुताबिक तीसरा विश्व युद्ध दो या दो से ज्यादा देशों के बीच नहीं बल्कि दो दिशाओं के देशों के बीच होगा। नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी का अर्थ ये है कि तीसरा विश्व युद्ध पूरब और पश्चिम के बीच युद्ध होगा। और अमेरिका और कोरिया के बीच युद्ध के हालात बन ही रहे हैं। वहीं 2018 को लेकर नास्त्रेदमस ने कहा है कि, साल 2018 में मृत आत्माएं अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगी और दुनिया में तबाही मचेगी। साल 2018 प्राकृतिक आपदाओं का साल होगा। आसमान से आग बरसेगी। ऐसे में उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग के परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने का अंदेशा होता है।

सच साबित हुई हैं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां

सबसे परेशान करने वाली बात ये है कि नास्त्रेदमस ने अभी तक जो भी कहा है वो सब सच साबित हुआ है। नास्त्रेदमस ने इससे पहले द्वितीय विश्व युद्ध, परमाणु बम, अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला और हिटलर के उदय को लेकर जो कहा था वो सब आज सच है। गौरतलब है कि नास्त्रेदमस अपनी मौत की सटीक भविष्यवाणी करके पूरे यूरोप को हैरान कर दिया था। नास्त्रेदमस ( Nostradamus ) ने ये भी भविष्यवाणी कि है कि रूस साम्यवाद त्यागकर हिन्दू धर्म अपना लेगा। अब 2018 आने वाला है तो नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को लेकर लोगों में अभी से डर का माहौल है।

Back to top button