दिलचस्प

बीवी के आगे धोनी को भी पड़ा नाचना,वायरल हुआ साक्षी के इशारों पर डांस करते धोनी का विडियो- देखिये

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को उनके कूल अंदाज़ के लिए जाना जाता है. लेकिन मैदान पर हमेशा कूल दिखने वाले धोनी जब अपने परिवार के साथ होते हैं, तो उनका अंदाज और भी निराला हो जाता है. आये दिन धोनी बेटी जीवा के साथ अपनी वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. लोगों को उनका यह अंदाज़ भी काफी पसंद आता है. लोगों को यह देख कर अच्छा लगता है कि टीम इंडिया को अपने परिवार की तरह मानने वाले धोनी जब खुद अपने परिवार के साथ होते हैं तो पूरी मस्ती करते हैं. इस बात का अंदाज़ा हाल ही में आये एक विडियो से लगाया जा सकता है. इस विडियो में धोनी का मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

पत्नी साक्षी के इशारों पर नाचें धोनी

वायरल हुए इस विडियो में उनकी पत्नी साक्षी भी दिख रही हैं. न्यू जीलैंड के साथ सीरीज खत्म होने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. इस बीच इंस्टाग्राम पर एक विडियो आया है, जिसमें धोनी एक बॉलीवुड नंबर पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं और साक्षी उन्हें स्टेप्स बता रही हैं. हालांकि यह विडियो कब की है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. पर पूर्व कप्तान की यह मस्ती प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है. हम आपको बता दें कि यह विडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस विडियो को कुछ ही घंटों में अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

जॉन अब्राहम के स्टेप्स किये फॉलो

विडियो में साक्षी महेंद्र सिंह धोनी से डांस करने के लिए कहती हैं तो वह फौरन तैयार हो जाते हैं. धोनी फिल्म ‘देसी बॉयज’ के ‘झक मार के’ गाने पर डांस कर रहे हैं. धोनी ने डांस के मामले में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को भी पीछे छोड़ दिया है. वह जॉन के स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश भी करते हैं. इस पर उनके लटके-झटके देख साक्षी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं. मटकते हुए धोनी कैमरे की तरफ भी आते हैं और इस दौरान पत्नी साक्षी हंसती रहती हैं. आप भी देखिये यह मजेदार विडियो-

Back to top button