समाचार

बलूचिस्तान में होगी भारत की एंट्री, मोदी सरकार की एक और पहल

नई दिल्ली। भारत और बलूचिस्तान के लोगों के लिए एक नयी खुशखबरी है। भारत और  बलूचिस्तान दोनों देशों के मध्य अब सीधा रिश्‍ता बनने जा रहा है और इस रिश्‍ते की डोर  होगी All India Radio  (AIR)के  हाथों में।  खबरें मिली है की ऑल इंडिया रेडियो जल्द ही बलूच भाषा में  कार्यक्रम शुरू करेगा। केन्द्र की सरकार ने इसके लिए हामी भी भर दी है।

इस तरह क यह पहला मौका होगा, जब बलूच भाषा में ऑल इंडिया रेडियो पर प्रोग्राम आयोजित होगा। केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब  बहुत जल्द  इसकी रूपरेखा तैयार होगी.

main-qimg-d78ce8d0adb7496514c6f63c14b7fccf-c

समझा जा रहा है की भारत सरकार का ये कदम हिन्दुस्तान और बलूचिस्तान के मध्य एक नया रिश्ता कायम करेगा। बीते १५ अगस्त को लालकिले के प्राचीर से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान की आजादी  की बात कही थि।

प्रधान मंत्री के बयान के बाद ही दुनिया का ध्‍यान बलूचिस्तान में हो रहे जुल्मों सितम पर गया था।  मोदी से मदद के तौर पर बलूच नेताओं ने आजादी दिलाने की बिनती की थी। मोदी के बयान के बाद बलूचिस्तान की आज़ादी के ये मुद्दा अब यूएन तक पहुंच चुका है।

Back to top button