विशेष

‘अम्मी घर पर नहीं थीं, बिस्तर में घुस आये थे अब्बू’, लड़की ने बयां किया रोगटे खड़े कर देने वाला दर्द – देखें वीडियो

नई दिल्ली – कुछ दिनों पहले हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ #MeToo कैंपेन शुरु किया था। इस कैंपेन के जरिए दुनियाभर की कई सेलीब्रिटी और आम महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्‍पीड़न और शोषण की घटनाओं के बारे में बताया। #MeToo कैंपेन में अब तक जितनी भी महिलाओं ने अपनी कहानी बयां कि है उनमें सबसे चौकाने वाली कहानी उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक आफरीन खान नाम की लड़की की है। आफरीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बताई है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #MeToo कैंपेन

हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो द्वारा यौन उत्पीड़न के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाया गया #MeToo कैंपेन इन दिनों सुर्खियों में है। इस कैंपेन के जरिए न केवल दुनियाभर की महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटनाओं को शेयर किया है, बल्कि इस कैंपेन के जरिए कई पुरुषों ने भी अपने यौन उत्पीड़न के अनुभव साझा किये हैं। इसी कैंपेन के जरिए उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक आफरीन खान नाम की लड़की ने अपनी कहानी शेयर किया है। आफरीन ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की जो कहानी बताई है, वो वाकई में रोगटें खड़े कर देने वाली है।

कविता के जरिए बयां किया सौतेले पिता की करतूत

आफरीन ने एक कविता के जरिए बताया की उसके सौतेले पिता उसे अंग्रेजी बोलने पर चिढ़ाया करते थे। उसके सौतेले पिता उसकी मां से कहा करते थे की इसका नाम आफरीन खान नहीं बल्कि आफरीन आल्या होना चाहिए था। आफरीन ने बताया कि उसके सौतेले पिता का व्यवहार उसके साथ खराब था, इसके बावजूद वह उन्हें अपना हीरो मानती थी। आफरीन के मुताबिक उसकी मां ने उसके पिता से तलाक के बाद उनसे शादी की थी। आफरीन के सौतेले पिता उसे रोज चॉकलेट दिया करते थे, जिससे उसकी मां भी बहुत खुश रहती थी। आफरीन के मुताबिक एक दिन उसकी मां लखनऊ गई हुई थी। उसी दिन उसके सौतेले पिता ने उनके साथ बहुत ही शर्मनाक हरकत की थी।

वायरल हो रहा है आफरीन का ये वीडियो

दिल्ली में एक इवेंट के दौरान में आफरीन ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की दास्तां को एक कविता के जरिए बयां किया है। आफरीन की इस कविता को Tape A Tale नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आफरीन अपने अब्बा से कहती है –आपके पास शायद मेरे और मां के लिए लिए वक्त नहीं था। आपने एक दिन तलाक..तलाक..तलाक बोलकर हमसे नाता तोड़ लिया था। इसके बाद वह अपने सौतेले बाप के बारे में कहती है – 11 साल की उम्र में हुई उस घटना के बाद वह आज भी उसी कमरे में बंद है, जहां भागकर उसने अपने आपको सौतेले पिता की गंदी हरकतों से बचाया था।

देखें वीडियो –

Back to top button